Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: कर्मचारियों से ग्रेडिंग को छुपाना जवाबदेही का खुला उल्लंघन, कर्मियों के खिलाफ प्रबंधन का हथियार है ग्रेडिंग प्रणाली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: कर्मचारियों से ग्रेडिंग को छुपाना जवाबदेही का खुला उल्लंघन, कर्मियों के खिलाफ प्रबंधन का हथियार है ग्रेडिंग प्रणाली

Azmat ali 02/05/2026 1 minute read
SAIL NEWS Hiding Grading From Employees is a Breach of Accountability CITU Raises Questions

सीटू को गंभीर आशंका है कि ग्रेडिंग प्रणाली का उपयोग एक निष्पक्ष मूल्यांकन उपकरण के बजाय “प्रबंधन का हथियार” बन जाएगा।

  • सभी कर्मचारियों को उनकी व्यक्तिगत ग्रेडिंग और विस्तृत मूल्यांकन रिपोर्ट तक तत्काल और पूर्ण पहुंच प्रदान की जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को दिए जाने वाले ग्रेडिंग को छुपाने का हिंदुस्तान स्टील एम्प्लॉइज यूनियन (सीटू) ने कड़ा विरोध किया है। ईडी एचआर पवन कुमार से मिलनक समय मांग लिया है। मांग पत्र आइआर विभाग को सौंपकर कर्मचारियों का दुखड़ा सुनाया है।

सीटू महासचिव टी. जोगा राव ने कहा-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य मूल्यांकन (ग्रेडिंग) को उनसे छिपाकर रखना न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह श्रमिकों के मौलिक अधिकारों का भी हनन है। किसी भी संस्थान में निष्पक्ष और स्पष्ट मूल्यांकन प्रणाली कर्मचारियों के मनोबल, विश्वास और कार्यक्षमता को बढ़ाने का आधार होती है। लेकिन वर्तमान स्थिति में प्रबंधन द्वारा अपनाई जा रही गोपनीयता कर्मचारियों के बीच असंतोष, अविश्वास और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है।

सीटू पहले भी उठा चुका है ग्रेडिंग को कर्मचारियों को दिखाने की मांग

सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा-प्रबंधन द्वारा कर्मचारी विरोधी नॉन एग्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी के लागू करने के बाद सीटू ने उस पॉलिसी में दर्ज ग्रेडिंग सिस्टम पर सवाल उठाया था। साथ ही कार्यपालक निदेशक संकार्य को 12 अप्रैल 2025 को दिए गए पत्र में ग्रेडिंग सिस्टम के दुष्परिणामों के संदर्भ में पत्र प्रेषित किया था और प्रबंधन द्वारा कर्मियों को दिए जाने वाले ग्रेडिंग को कर्मचारियों को दिखाने की मांग करते हुए कहा था कि अधिकारियों के तर्ज पर ही कर्मचारियों को भी उनके मूल्यांकन के आधार पर दिए गए ग्रेडिंग को देखने एवं सुधारने का अवसर दिया जाना चाहिए। किंतु प्रबंधन इस मुद्दे पर हमेशा गोल-मोल उत्तर ही देता रहा।

प्रबंधन हथियार के रूप मे इस्तेमाल कर सकता है ग्रेडिंग प्रणाली को

यूनियन को यह गंभीर आशंका है कि ग्रेडिंग प्रणाली का उपयोग एक निष्पक्ष मूल्यांकन उपकरण के बजाय एक “प्रबंधन के हथियार” के रूप में किया जा रहा है। मनमाने ढंग से कर्मचारियों को कम ग्रेड देना, भविष्य में “कंपलसरी रिटायरमेंट” (जबरिया सेवानिवृत्ति) जैसे कठोर और अन्यायपूर्ण कदमों को लागू करने की एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है। यह न केवल श्रमिक हितों पर हमला है, बल्कि रोजगार की स्थिरता को कमजोर करने और श्रमिकों में भय का वातावरण बनाने का प्रयास भी है।

हिंदुस्तान स्टील एम्प्लॉइज यूनियन (सीटू) की मांग

1) सभी कर्मचारियों को उनकी व्यक्तिगत ग्रेडिंग और विस्तृत मूल्यांकन रिपोर्ट तक तत्काल और पूर्ण पहुंच प्रदान की जाए।
2) मूल्यांकन के मापदंडों, प्रक्रिया और निर्णय लेने के आधार को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।
3) ग्रेडिंग प्रक्रिया में यूनियन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
4) किसी भी प्रकार के “कंपलसरी रिटायरमेंट” या कर्मचारियों को जबरन हटाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
5) श्रमिक हितों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णयों में श्रमिक प्रतिनिधियों की सहमति को अनिवार्य किया जाए।

औद्योगिक अशांति का कारण ना बन जाए प्रबंधन का कदम

यूनियन ने प्रबंधन को चेताया कि यदि इन जायज और लोकतांत्रिक मांगों की अनदेखी की जाती है, तो कर्मचारियों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक और वैधानिक संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र देश की औद्योगिक रीढ़ है और यहां के श्रमिक इसकी असली ताकत हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि औद्योगिक शांति और उत्पादन व्यवस्था के लिए भी घातक साबित होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी से प्लांट के साथ बोकारो भी होगा अशांत, बीके चौधरी की धमकी
Next: Adani ACC सीमेंट फैक्ट्री जामुल में इंटक ने फैलाया दायरा, मजदूरों को कर रहे एकजुट

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.