Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी से प्लांट के साथ बोकारो भी होगा अशांत, बीके चौधरी की धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: 40% छंटनी से प्लांट के साथ बोकारो भी होगा अशांत, बीके चौधरी की धमकी

Azmat ali 02/05/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Retrenchment will Disrupt the Plant as well as Bokaro, BK Choudhary Threatens (1)

12 मई को दोपहर 12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर पर प्रस्तावित ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील।

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने संबोधित किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Bokaro Steel Plant में 40% मजदूरों की छंटनी के आदेश से कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है। शहर में भी तनाव का माहौल बनता दिख रहा है। छंटनी के विरोध में जय झारखंड मजदूर समाज के बैनर तले प्लांट के भीतर आंदोलन चलाया जा रहा है।

बीएसएल के विभिन्न विभागों में चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत धमन भट्टी कैंटीन रेस्ट रूम में विभागीय मजदूरों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि इस तरह के आदेश से न केवल मजदूर, बल्कि पूरा शहर तनाव में है।

उन्होंने आगे कहा कि प्लांट के हर विभागाध्यक्ष और कार्मिक भी मानसिक दबाव में हैं। वर्तमान में रिकॉर्ड उत्पादन के लिए जितने मजदूरों की आवश्यकता है, उससे काफी कम संख्या में ही मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि 40% मजदूरों की छंटनी की जाती है, तो प्लांट का संचालन करना कठिन हो जाएगा।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि स्थानीय विस्थापित मजदूर, जिनके पूर्वजों ने प्लांट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी, वे इस स्थिति में क्या करेंगे। बेरोजगारी की स्थिति में मजदूरों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो सकता है, जिसका असर शहर की शांति पर भी पड़ सकता है।

बीके चौधरी ने कहा कि उच्च प्रबंधन से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी भी मानते हैं कि छंटनी से उत्पादन प्रभावित होगा, लेकिन वे इसका खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएं।

अंत में उन्होंने 12 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर पर प्रस्तावित ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय यूनियन अध्यक्ष रमा रबानी ने की, जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री एन.के. सिंह ने किया।

इस मौके पर अनिल कुमार, सी.के.एस. मुंडा, रौशन कुमार, आर.बी. सिंह, कांता रजवार, भागीरथ महतो, सरोज सिंह, आई. अहमद, ज्ञानी मांझी, बादल कोयरी, दयाल मांझी, सुभाष चंद्र बाउरी, राजू लहरी, अमोद कुमार, ए.डब्ल्यू. अंसारी, कुमार ऋषि राज, राजेंद्र प्रसाद, ओ.पी. चौहान, शशिकांत, अहमद खान, मंजीत कुमार, उत्तम कुमार, सुनील चौधरी, राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र राय, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Dalli Rajhara: बीएसपी खदान कर्मचारियों की बाइक रैली, प्रबंधन को चेतावनी, ये बड़ी मांग
Next: SAIL NEWS: कर्मचारियों से ग्रेडिंग को छुपाना जवाबदेही का खुला उल्लंघन, कर्मियों के खिलाफ प्रबंधन का हथियार है ग्रेडिंग प्रणाली

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.