Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बड़ी खुशखबरी: दुर्ग को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का रास्ता साफ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बड़ी खुशखबरी: दुर्ग को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का रास्ता साफ

Azmat ali 16/06/2026
Sports News International Cricket Stadium to be Built in Durg

पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का होगा कायाकल्प, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी मंजूरी। मंत्री गजेन्द्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह बने गवाह।

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की घोषणा के बाद जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है। जिला क्रीड़ांगन समिति ने पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इस फैसले से दुर्ग के खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही जिले की खेल प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिलेगा।

पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में आयोजित जिला क्रीड़ांगन समिति की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष अभिजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी प्रदान की।

खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय माहौल

बैठक में बताया गया कि पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम की भूमि पर आधुनिक सुविधाओं वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित किया जाएगा। इसके लिए बैडमिंटन कोर्ट की भूमि को छोड़कर शेष भूमि को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के माध्यम से बीसीसीआई को 33 वर्षों की लीज पर देने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो दुर्ग जिले के युवा क्रिकेटरों को बड़े शहरों की तरह आधुनिक प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

पुराने स्टेडियम का होगा पुनर्विकास

स्टेडियम परिसर में मौजूद जर्जर और अनुपयोगी संरचनाओं को हटाकर नए खेल अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम और मानस भवन के अपलेखन पर सहमति दी गई है।

खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

बैठक में डीएमएफ मद से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट को जिला क्रीड़ांगन समिति को हस्तांतरित करने का भी निर्णय लिया गया। इससे कोर्ट के बेहतर संचालन, रखरखाव और खेल गतिविधियों के विस्तार में मदद मिलेगी।

प्रदेश का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनेगा दुर्ग

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से दुर्ग जिला प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल होगा। यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास से न केवल खिलाड़ियों को फायदा होगा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

खिलाड़ियों में उत्साह

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की घोषणा के बाद जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से आधुनिक खेल सुविधाओं की मांग की जा रही थी। अब इस परियोजना के आगे बढ़ने से दुर्ग को खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Plot-Land Lease Renewal Policy 2026: बोकारो स्टील प्लांट का ऑर्डर जारी, 1 रुपए, 10%, 25% शुल्क
Next: BSP स्क्रैप चोरी कांड: 3.22 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया, 7 दिन की पुलिस रिमांड

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.