Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: RAKS का तीखा हमला, कर्मचारियों पर प्रबंधन का चुभता है नजरिया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: RAKS का तीखा हमला, कर्मचारियों पर प्रबंधन का चुभता है नजरिया

15/01/2025 1 minute read
SAIL NEWS: RAKS's verbal attack on SAIL management, pay attention to the facilities of the employees

फेस्टिवल एडवांस वर्ष 2007-08 से 5000 चली आ रही है, जो एक माह के बेसिक और डीए या न्यूनतम 40000 होनी चाहिए।

  • महारत्न SAIL ग्रेट प्लेस टू वर्क किसके लिए?
  • पिछले माह सेल को निजी कंपनी द्वारा दिए गए ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेट मिलने से सेल कर्मचारी हतप्रभ है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल और आरआईएनएल (SAIL and RINL) में कर्मचारियों के मुद्दों पर सभी निर्णय केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और प्रबंधन के उच्च पदाधिकारियों के द्विपक्षीय मंच एनजेसीएस में लिया जाता है, जिसमें कुल 26 में 15 यूनियन नेता बाहरी, 6 गैर निर्वाचित हैं। सिर्फ 5 नेता ही लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित होते हैं। राउरकेला अनाधिशासी कर्मचारी संघ-आरएकेएस (Rourkela Non-Administrative Employees Union-RAKS) का कहना है कि पिछले आठ वर्षों से उपरोक्त नेता सेल कर्मचारियों के वेतन समझौते का एग्रीमेंट न करा सके।

ये खबर भी पढ़ें: CG NEWS:  पुलिस में लागू होगी नई ट्रांसफर नीति, नशा कारोबार में जुड़ने वालों की संपत्ति होगी कुर्क

सिर्फ अधिकारियों के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क महारत्न सेल पर एक नजर

1.वेज रिवीजन 2017 :
सुविधा: अधिकारी: कर्मचारी
एमजीबी: 15%: 13%
पर्क्स: 35%: 26.5%.
पर्क्स एरियर: 19 माह: शून्य

ये खबर भी पढ़ें: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: GM तरुण प्रकाश निकले बिलासपुर-रायपुर खंड के निरीक्षण पर, CM-राज्यपाल से मिले

2.अधिकारियों के लिए फर्नीचर,लैपटॉप,मोबाइल, इंटरनेट और कॉलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध है, जबकि कर्मचारियों को इनमें से किसी सुविधा का लाभ नहीं मिलता। जबकि अन्य महारत्नों में कर्मचारियो को इस सुविधा का लाभ दिया जाता है।
3 अधिकारियों के 1 लाख से 3 लाख पीआरपी की गणना पीबीटी के 5% पर की जाती है, जबकि कर्मचारियों के बोनस अधिकतम 28500 की गणना जलेबीनुमा फॉर्मूले से की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: नीतीश और नायडू की राह पर चलने को तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

4.आयकर भुगतान मद में अधिकारियों के हाउस परक्यूजिट का 50% वहन सेल प्रबंधन करती है, जबकि कर्मचारी पूरे राशि पर स्वयं आयकर देने को बाध्य है।
5. फेस्टिवल एडवांस वर्ष 2007-08 से 5000 चली आ रही है, जो एक माह के बेसिक और डीए या न्यूनतम 40000 होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी से बड़ी खबर: सिंटर प्लांट-3 में आयरन ओर फाइन्स बंकर 5 की कमीशनिंग

6. सेल कर्मचारी 2008-09 की क्षमता आधारित मासिक इंसेंटिव रिवार्ड पाने को विवश है, जबकि आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण के बाद उत्पादन क्षमता, उत्पादकता में वृद्धि और कर्मचारियों की संख्या बल में कमी आई है।
7. साल में संयंत्र के भीतर कार्यरत अधिकारियों को 30 ईएल,15 सीएल जबकि कर्मचारियों को 22 ईएल,10 सीएल ही मिलता है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को 3 फेस्टिवल हॉलिडे भी दी जाती, जबकि कर्मचारियों के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है।
8. सेवानिवृत्ति के वक्त अधिकारी 300 दिन लीव इनकैशमेंट का लाभ लेते हैं, जबकि कर्मचारियों के लिए यह संख्या वास्तविक तौर पर मात्र 250 दिन है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP प्रबंधन पर ठेकेदारों के गंभीर आरोप, सेफ्टी के नाम पर मनमाना अर्थदंड, अपात्र होने का डर

9. गंभीर चिकित्सा और रेफरल केस में भी अधिकारी कर्मचारी का भेद व्याप्त है।
10. ओपीडी में अधिकारी की पहुंच सीधे डॉक्टर्स तक है, जबकि कर्मचारियों के लिए कतार लगती है।
11. इलाज हेतु भर्ती अधिकारियों के लिए टीवी,टेलीफोन, ड्रायफ्रूट्स,चौबीस घंटे मेडिकल स्टाफ की निगरानी, एयर प्यूरीफायर, एसी युक्त साफ सुथरे केबिन में परिजन हेतु अलग बेड़ जबकि कर्मचारियों के लिए सामान्य वार्ड की सामुदायिक व्यवस्था है।
12. आवासों में शिकायत के महीनों बाद ड्रेनेज की कामचलाऊ सफाई और सालों बीतने पर आवास अनुरक्षण की सच्चाई है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बीएसपी डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता होंगे ISP, DSP के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज

इस्पात मंत्रालय अधीन संचालित सेल एक राज्य समान है (अनुच्छेद 12) और राज्य की जिम्मेदारी और जवाबदेही दोनों है। बेहतर आवास ,शिक्षा,स्वास्थ्य,अप्राकृतिक और अनैतिक भेदभाव जैसे विषयों पर।
सुधीर कुमार श्रीवास्तव,
अध्यक्ष-आरएकेएस,राउरकेला

ये खबर भी पढ़ें: क्यूसीएफआई न्यूज: भिलाई चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड, इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल के प्रयासों को मिला बल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Pension Scheme 1995: पेंशनर्स क्यों बोले-न्यायालय का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं ईपीएस 95 पेंशन पर, पढ़िए
Next: पुरानी पेंशन योजना: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की अटक रही पेंशन, जानिए कारण

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.