Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP प्रबंधन पर ठेकेदारों के गंभीर आरोप, सेफ्टी के नाम पर मनमाना अर्थदंड, अपात्र होने का डर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP प्रबंधन पर ठेकेदारों के गंभीर आरोप, सेफ्टी के नाम पर मनमाना अर्थदंड, अपात्र होने का डर

08/01/2025 1 minute read
Serious allegations by contractors on BSP management, arbitrary fine in the name of safety, fear of being ineligible

सेल स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन की आपात बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, मैनेजमेंट से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल।

  • मैनेजमेंट की नीतियों से छोटे ठेकेदारों को अपात्र होने की आशंका, लगाई गुहार।
  • सेफ्टी जांच के नाम पर बिना किसी सूचना के लगाया जा रहा मनमाना अर्थदंड, आरोप।
  • ठेका मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण के नाम पर मनमानी दर वसूल रही निजी एजेंसी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन (SAIL Steel Plant Contractor Association) की आपात बैठक इंडियन काफ़ी हाउस भिलाई निवास में अध्यक्ष के.ए. अब्दुल कादर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और प्रबंधन से तत्काल समाधान की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: कर्मचारियों के लिए अब चकाचक ‘समृद्धि भवन’, रिटायरमेंट से पहले डीआईसी की एक और सौगात

बैठक में सदस्यों ने कहा कि पिछले कुछ माह से बी.एस.पी द्वारा समस्त छोटे कार्यादेश को समाप्त कर एक बड़े कार्यादेश में तब्दील करने की प्रक्रिया चल रही है। बीएसपी ने अपने हर विभाग में कार्य करने के लिए विभिन्न श्रेणी के ठेकेदार का पंजीयन किया है, जिससे कई वर्षों से कार्य कर रहे छोटे ठेकेदार अपात्र होने के कारण कार्य से वंचित हो जाएँगे।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

इससे उनका जीवनयापन मुश्किल हो जाएगा। बैठक में सदस्यों ने प्रबधन से मार्मिक अपील की कि अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। सदस्यों ने मांग की कि प्रबंधन की आवश्यकता अनुसार हर कार्य समय से करने वाले समस्त ठेकेदारों का ध्यान रखते हुए श्रेणी के अनुरूप ठेकेदारों को काम दिया जाए और वर्षों से चल रही परंपरा को खत्म न किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 4 जनवरी तक साढ़े 3 घंटे बिजली कटौती, आया शेड्यूल

एक अन्य मुद्दा उठाते हुए सदस्यों ने कहा कि पिछले कुछ माह से सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच के दौरान श्रमिकों की फोटो खींचकर ठेकेदार पर मनमाना अर्थदंड बिना किसी सूचना के लगाया जा रहा है।
इसकी जानकारी ठेकेदार को वित्त विभाग द्वारा की जा रही सीधी कटौती से मिल रही है। एसोसिएशन ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए इस अर्थदंड को कम करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग न मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

सदस्यों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में ठेका कार्मिकों का चिकित्सीय परीक्षण निजी संस्था द्वारा मनमानी दर पर किया जा रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि यह जांच राज्य सरकार द्वारा संचालित ई.एस.आई.सी के भिलाई स्थित चिकित्सालय में करवाई जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मिडिल और हाई स्कूल विज्ञान शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता निर्माण के लिए जॉय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन के साथ MOA

सदस्यों ने नए ठेकेदारों के पंजीयन पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 500 ठेकदार पंजीकृत है, प्रबंधन उन्हें कार्य नहीं दे पा रहा है अपितु नए पंजीयन निरंतर चल रही है जो समझ से परे है। बैठक में पात्रता मानदंड/समान कार्य मुद्दे पर केन्द्रीय सुचना आयोग नई दिल्ली के दखल के बावजूद मैनेजमेंट द्वारा पहल नहीं किए जाने का मुद्दा उठा।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

वहीं, सदस्यों ने निविदा में पारदर्शिता एवं लाटरी सिस्टम के साथ कार्यादेश पात्रता पर विचार विमर्श किया। बैठक में अध्यक्ष के. ए. अब्दुल कादर ने कहा कि इन सारी समस्याओं के समाधान और कांट्रेक्टर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

इस बैठक में मुख्य रूप से स्नेहा कंस्ट्रक्शन कंपनी, पेरिस इंजीनियरिंग वर्क्स, शांति कंस्ट्रक्शन, आदित्य फैब्रिकेटर्स, उमापति कॉन्ट्रैक्टर्स, नितेश एंटरप्राइजेज, सूर्य वेणी कंस्ट्रक्शन, मन्ना कंस्ट्रक्शन, आर.एन. कंस्ट्रक्शन, बीएमसी इरेक्टर्स, तिरूपति इंजीनियर्स, टैब्स एसोसिएशन, एस.एस. इरेक्टर्स, एल.के. कंस्ट्रक्शन, सुमित कंस्ट्रक्शन, सिग्मा इंटरप्राइजेज, ए.के. कंस्ट्रक्शन, ताज कंस्ट्रक्शन कंपनी, मिश्रा कंस्ट्रक्शन, रोशनी एंड प्रेरणा कंपनी, ब्रॉडवे इंजीनियर्स, विकास कंस्ट्रक्शन, साही कंस्ट्रक्शन, नास इंटरप्राइजेस और एरो इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों सहित संतोष खिरोडकर, पप्पू शर्मा, राजेश कुमार सचदेव, राम सुंदर मेहता, जी. मनोहरन नायर व के. ए. अंसार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: बीएसपी डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता होंगे ISP, DSP के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज
Next: बीएसपी से बड़ी खबर: सिंटर प्लांट-3 में आयरन ओर फाइन्स बंकर 5 की कमीशनिंग

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.