Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RINL: कर्मचारियों की मांग नहीं हो रही पूरी, AITUC पहुंचा इस्पात मंत्रालय, 2 संयुक्त सचिव ये बोले
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RINL: कर्मचारियों की मांग नहीं हो रही पूरी, AITUC पहुंचा इस्पात मंत्रालय, 2 संयुक्त सचिव ये बोले

28/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-RINL-Demand-of-employees-is-not-being-fulfilled-AITUC-reached-Ministry-of-Steel
  • सेल प्रबंधन के रवैये को लेकर पीएमओ तक शिकायत हो चुकी है। कर्मचारी यूनियन नेता अपने-अपने स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड-आरआइएनएल (RINL) की समस्याओं को लेकर श्रमिक नेता इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मुलाकात की। गुरुवार को उद्योग भवन में इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिव अभिजीत नरेंद्र के कार्यालय कक्ष में अन्य संयुक्त सचिव‌ रुचिका गोविल के साथ वार्ता की गई।

एटक (AITUC) के उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि, सेल मनोहरपुर चिड़िया माइंस की एटक यूनियन की महासचिव लाडू जोंको, बुधराम सोए ने संयुक्त सचिव द्वय से गंभीर विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया। सेल के लौह अयस्क खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों की स्थिति के साथ-साथ सेल के स्टील प्लांट में ठेका मज़दूरों की समस्या, उसके न्यूनतम वेज भुगतान की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: खेल मैदान संवारने के नाम पर 2 करोड़ का खेला…! घटिया निर्माण से माथा पीट रहा BSP खेल विभाग

इसके अलावा एनजेसीएस की बनी कमेटी में ठेका मजदूरों का वेज रिवीजन उचित ढंग से करने, इस्पात मजदूरों के वेज रिवीजन के एमओयू का कार्यान्यवन का मुद्दा उठाया। इसके अलावा आरआईएनएल में वेज रिवीजन लागू करने ‌आदि के मुद्दे उठाए गए। संयुक्त सचिव नरेंद्र ने इस्पात उद्योग के मुद्दों पर अलग से वार्ता करने के लिए सहमति जताई।

बता दें कि सेल में आधे-अधूरे वेतन समझौते को लेकर काफी नाराजगी है। एनजेसीएस की मीटिंग नहीं हो रही है। कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ठेका मजदूरों के मुद्दे पर एनजेसीएस की मीटिंग हुई, लेकिन उसमें कोई समझौता नहीं हो सका। सेल के नियमित कर्मचारी 39 माह के बकाया एरियर की मांग कर रहे हैं। यह राशि कब दी जाएगी, इस बारे में प्रबंधन की तरफ से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  Railway News: दुर्ग-रायपुर, रायपुर-डोंगरगढ़ और अंतागढ़ ट्रेन कैंसिल

सेल प्रबंधन के रवैये को लेकर पीएमओ तक शिकायत हो चुकी है। कर्मचारी यूनियन नेता अपने-अपने स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब देखना यह है कि कर्मचारियों की मांगों पर इस्पात मंत्रालय क्या रुख अपनाता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai नगर निगम के PRO पीसी सार्वा बने धमतरी के डिप्टी कमिश्नर, कार्यभार किया ग्रहण
Next: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.