Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike 2024: Bhilai Steel Plant से बस्ती और घर तक पहुंच रहा BSP संयुक्त यूनियन, प्रबंधन पर भड़के हैं मजदूर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike 2024: Bhilai Steel Plant से बस्ती और घर तक पहुंच रहा BSP संयुक्त यूनियन, प्रबंधन पर भड़के हैं मजदूर

14/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-strike-BSP-Joint-union-reaching-from-plant-to-locality-workers-angry-at-management

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 29 व 30 जनवरी 2024 को होने जा रहे औद्योगिक हड़ताल का प्रचार, संयंत्र से निकलकर अब श्रमिकों की बस्ती में भी पहुंचने लगा है। इसके तहत रविवार को संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी जोरातराई पहुंच कर वहां के निवासरत ठेका श्रमिकों एवं स्थाई श्रमिकों के बीच नुक्कड़ सभाएं की।

ज्ञात हो कि संयंत्र में लगभग 7000 से ज्यादा ठेका श्रमिक एवं सैकड़ों स्थाई श्रमिक जोरा तराई गेट से संयंत्र के अंदर आते हैं। छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं को सुन रहे स्थाई एवं ठेका श्रमिक अपनी मांगों को लेकर हो रहे संघर्षों में भागीदारी करते हुए 29 एवं 30 जनवरी के प्रस्तावित हड़ताल में भाग लेने की बात कह रहे हैं।

स्थाई-ठेका श्रमिक मिलकर करते हैं संयंत्र में उत्पादन

वर्तमान समय में स्थाई एवं ठेका श्रमिक मिलकर संयंत्र का उत्पादन कर रहे हैं। कभी संयंत्र में 60000 से ज्यादा स्थाई श्रमिक काम किया करते थे। किंतु सरकार की नई आर्थिक एवं औद्योगिक नीतियों पर अमल करते हुए प्रबंधन लगातार स्थाई श्रमिकों को घटाते हुए उनके स्थान पर ठेका श्रमिकों को लेना शुरू किया है, जिसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में संयंत्र में जहां 12000 स्थाई कर्मी हैं। वहीं, लगभग 28000 से 30000 ठेका कर्मी कार्य कर रहे हैं।

समान काम का सामान वेतन नहीं मिलता है ठेका श्रमिकों को

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन का कानून बना हुआ है। किंतु प्रबंधन समान काम के लिए समान वेतन देना तो दूर, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी ठेका श्रमिकों को नहीं दिलवा पाता है, जबकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन सभी विभागों में निर्धारित स्थान पर डिस्प्ले किया जाता है।

किंतु प्रबंधन यह डिस्प्ले किया हुआ न्यूनतम वेतन भी ठेका श्रमिकों के खाते में पहुंचाने को सुनिश्चित नहीं कर पाता है, जबकि ऑपरेटिंग अथॉरिटी कि यह जिम्मेदारी है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी ठेका श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन मिल रहा है।

सभी को स्वेच्छा से उतरना होगा हड़ताल में

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन एवं सरकार वेतन समझौता को लेकर स्थाई एवं ठेका श्रमिकों के सामने जिन समस्याओं को खड़ा किया है, उसे सभी कर्मी अच्छी तरह से जानते हैं। इसीलिए इन समस्याओं के समाधान के लिए 29 एवं 30 जनवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर होने जा रहे हड़ताल में सभी स्थाई एवं ठेका सभी को स्वेच्छा से भाग लेना होगा।

जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं ठेका श्रमिक

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि वेज कास्ट कम करने के नाम पर प्रबंधन लगातार घट रहे स्थाई कर्मियों की संख्या के बदले ठेका श्रमिको की संख्या को संयंत्र के अंदर बढ़ा रहा है। सही सुपरविजन एवं उचित मार्गदर्शन के अभाव में संयंत्र के अंदर दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ी है, जिसके शिकार लगातार ठेका श्रमिक हो रहे हैं।

एक तरफ तो ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ ठेका श्रमिकों को मिलने वाले अन्य सुविधाएं जैसे भविष्य निधि में ठेकेदार का अंशदान, सालाना उचित बोनस सहित अन्य दूसरे न्यूनतम सुविधाओं से वंछित रखा जाता है, जिसके लिए संघर्ष ही एकमात्र समाधान है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑन कॉल डाक्टरों का पैनल, साढ़े 22 करोड़ में 3D एमआरआई मशीन, 15 मिनट में होगा MRI
Next: BSP Safety Drawing-Painting Competition: 1400 से ज्यादा तारे उतरे जमीं पर, देखिए वीडियो

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.