Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के ठेका मजदूर करेंगे 16 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स, देशभर में मिलेगी नई पहचान, BSL से शुरुआत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ठेका मजदूर करेंगे 16 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स, देशभर में मिलेगी नई पहचान, BSL से शुरुआत

17/07/2023 (Last updated: 09/10/2024)
SAIL-contract-workers-will-do-16-hours-certificate-course-will-get-new-identity-across-the-country-starting-with-BSL
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रेकॉग्नीशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) का लाभ सेल बोकारो स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के ठेका मजदूरों के लिए खास खबर है। सालों से एक ही ट्रेड में काम करने के बावजूद उन्हें कोई सर्टिफिकेट नहीं मिलता है। अब बकायदा सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसको भारत के किसी भी राज्य में मान्यता मिलेगी। बोकारो स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों के लिए 16 घंटे का कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसमें 12 घंटे की ट्रेनिंग और 4 घंटे का प्रैक्टिकल होगा।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रेकॉग्नीशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) का लाभ सेल बोकारो स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। बीएसएल ने बोकारो इस्पात एजुकेशनल ट्रस्ट (बीआईईटी) के सहयोग से भारतीय लौह और इस्पात क्षेत्र कौशल परिषद (आईआईएसएसएससी) के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य उद्योग में ठेका श्रमिकों की पूर्व शिक्षा यानी रेकॉग्नीशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आर.पी.एल.) को मान्यता देना, उनके कौशल एवं पेशेवर विकास को आगे बढ़ाना और उनकी समग्र क्षमता को विकसित करना है।

यह समझौता ज्ञापन, ठेका श्रमिकों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो श्रमिकों को उनके कार्य अनुभव के माध्यम से हासिल किए गए कौशल और ज्ञान के लिए औपचारिक मान्यता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा, जिससे व्यावहारिक विशेषज्ञता और औपचारिक योग्यता के बीच का अंतर कम हो जाएगा। गौरतलब है कि आईआईएसएसएससी द्वारा बीएसएल के ठेका श्रमिकों को प्रदान किए जाने वाले सर्टिफिकेट की मान्यता पूरे देश में होगी।

इस ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर अधिशासी निदेशक (संकार्य) के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, और डॉ. सुशीम बनर्जी, सीईओ, (आई.आई.एस.एस.एस.सी.) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ सुशीम बनर्जी, सी.ई.ओ. (आई.आई.एस.एस.एस.सी.) ने योजना के बारे में पूरी जानकारी दी। बोकारो स्टील प्लांट के साथ अपने सहयोग को भविष्य में और अधिक मजबूत करने का वादा किया। कहा कि यह समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) सभी हितधारकों के लिए फायदेमंद होगा और बोकारो के समावेशी विकास के लिए उत्प्रेरक से रूप में काम करेगा, अधिकाधिक कुशल कार्यबल से बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादकता को और अधिक बढ़ाएगा।

रेकॉग्नीशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) की यह पहल बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े ठेकेदार श्रमिकों के लिए पेशेवर संभावनाओं और कैरियर की प्रगति के अवसरों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनके पास मौजूद कौशल और दक्षताओं की पहचान और मूल्यांकन करके, उनके कौशल को और सुदृठ करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी ने इस एमओयू को एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि आर.पी.एल योजना के तहत ठेका श्रमिकों का प्रशिक्षण, मूल्यांकन और सर्टीफिकेशन, तीनों एक साथ हो सकेगा जिसका लाभ सभी को मिलेगा।

अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ने आर.पी.एल. के महत्व पर जोर दिया। एक कौशल पूल विकसित करने के उद्देश्य से स्थानीय युवाओं को कुशल बनाने के लिए योग्यता और क्षमता निर्माण केंद्र (सी.सी.बी.सी.) विकसित करने की भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि किस प्रकार से आई.आई.एस.एस.एस.सी. के साथ यह सहयोग पूरे बोकारो इस्पात संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के विकास के लिए उपयोगी परिणाम देगा।

अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी ने आरपीएल के महत्व को दोहराया और इस प्रयास को सफल बनाने के वहां उपस्थित सभी लोगों से सक्रिय रूप से शामिल होने का अनुरोध किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना शर्त रजिस्ट्रेशन या हुडको की तरह रजिस्ट्री कराकर दिखाएं सीएम भूपेश बघेल: प्रेम प्रकाश पांडेय
Next: हरेली पर छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल थे बंद, पर BSP स्कूलों में चलती रही कक्षाएं, 3 घंटे बाद अचानक छुट्‌टी से अफरा-तफरी

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.