Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के एससी-एसटी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बिरसा मुंडा जयंती पर दे दिया बड़ा मैसेज
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant के एससी-एसटी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बिरसा मुंडा जयंती पर दे दिया बड़ा मैसेज

Azmat ali 17/11/2025 1 minute read
SC-ST Officers and Employees of Bhilai Steel Plant gave a Big Message on Birsa Munda Jayanti

जननायक बिरसा मुंडा जयंती समारोह के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का आयोजन। बीएसपी के CMO डाक्टर उदय संग गणमान्य नागरिक जुटे।

  • भारत के समस्त आदिवासी बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से पुकारते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयत्र एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में महान जननायक बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि केआर शाह द्वारा बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित किया गया।

मुख्य अतिथि ने बिरसा मुंडा के जीवन को रेखांकित करते हुए बताया कि 15 नवम्बर 1875 को जन्मे महान स्वतंत्रता सेनानी और न सिर्फ मुडा जनजाति अपितु सम्पूर्ण जनजाति के गौरव थे। उन्होने झारखण्ड में हुए आदोलन का सफलता पूर्वक नेतृत्य किए थे।

भारत के समस्त आदिवासी उन्हें धरती आबा के नाम से पुकारते है। उन्होंने जल जंगल जमीन की रक्षा और शोषण के विरूद्ध महाविद्रोह उलगुलान चलाया था। वर्तमान परिस्थितियां बहुत विकट है। हमे अपने जल जंगल जमीन के संरक्षण के लिए जागरूक होकर एक साथ संघर्ष करना होगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि आज हम बिरसा मुंडा जयंती के पावन अवसर पर जनजाति गौरव दिवस आयोजन कर यह संदेश देने में सफल हुए है कि हम सब एक हैं और अपने एससी/एसटी वर्गों के सभी समुदायों को शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक एवं आत्म सम्मान के लिए जागरूक रहना होगा। हमारी एसोसिएशन के द्वारा हम अपने सभी महापुरुषों के बारे मे जन- जन तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं जिसमें समाज का समर्थन हमे प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया।

पढ़िए कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल थे

कमलेश ध्रुव, नमिता ठाकुर, धनेश्वर सिंह धुर्वे, डाक्टर उदय धावर्डे, एडी बेनर्जी, कमल टंडन, अश्लेष मरावी, श्याम लाल नेंगी, बहादुर जयसवारा, सविता मेश्राम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस पावन अवसर पर एसोसिएशन ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले संगठनो आदिवासी मातृशक्ति संगठन भिलाई, आदिवासी मंडल रामनगर भिलाई, जगों लिंगो महिला समिति भिलाई, रामजी ठाकुर, गीता लाल मडावी, खिलेश्वरी घलेन्द्र, ममता ध्रुव, कविता ठाकुर, आदिवासी साग, महिला समूह नृत्य, छत्तीसगढी सुवा नृत्य, कल्याणी ठाकुर सहितं चेतन लाल राणा एवं तथागत म्यूजिकल ग्रुप भिलाई को सम्मान पत्र से सम्मानित किए।

कार्यक्रम में उत्तम मंडावी, दिनेश नेताम, अशोक कंगाली, ज्योति ध्रुव, जयपाल सिंह ठाकुर, रजना चंद्रवंशी, अश्लेष मरावी, अनिल साखरे, धनंजय मेश्राम, चेतन लाल राणा, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शकुमार भारद्वाज, शशांक प्रसाद, परमेश्वर कुर्रे, अनिल कुमार खेलवार, नरेश चंद्र, कालीदास बघेल, उत्तम मंडावी, संजय कुमार, कुजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, कार्यकारणी सदस्य धरमपाल, जीतेन्द्र कुमार भारती, हेमन्त भुआर्य, लेखराज घरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में लोग के उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल निजीकरण…! इलाज में पैसा नहीं देखते, इत्ती बात मैनेजमेंट को क्यों समझ नहीं आ रही, रिपोर्ट करें सार्वजनिक
Next: Big News: रिटेंशन संग BSP ने दिया टेंशन, नई पॉलिसी की बढ़ी दरें 1 दिसंबर से लागू, मकान खाली न करने पर रुकेगा फाइनल पेमेंट

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.