Skip to content
01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant से आई डरावनी तस्वीर, कर्मी स्ट्रेचर पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant से आई डरावनी तस्वीर, कर्मी स्ट्रेचर पर

05/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Scary-picture-from-SAIL-Rourkela-Steel-Plant-workers-on-stretchers
  • राष्ट्रीय रासायनिक आपदा निवारण दिवस पर सीसीडी चौक से गैस होल्डर चौक तक एक सड़क प्रदर्शनी का आयोजन  किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) के कोयला रसायन विभाग (Coal Chemistry Department) द्वारा राष्ट्रीय रासायनिक आपदा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

ये खबर भी पढ़ें :  CM Face Breaking: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानें MP और राजस्थान की रिपोर्ट

इस अवसर पर सीसीडी नियंत्रण कक्ष (CCD Control Panel) के पास एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसके अलावा सी.सी.डी चौक से गैस होल्डर चौक तक एक सड़क प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें ठेका श्रमिकों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पोस्टर, बैनर  और तख्तियां लिए सड़क सुरक्षा, रासायनिक सुरक्षा के लिए पीपीई का उपयोग और गैस सुरक्षा पर जागरूकता फैलाई।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने से पहले चला बुलडोजर, रायपुर में बड़ी कार्रवाई

ठेका श्रमिकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतोयोगिता, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा ठेका श्रमिक, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा अधिकारी (ठेका), सर्वश्रेष्ठ पर्यवेक्षक (ठेका) और सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा जागरूक कर्मचारी जैसी कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। 5 दिसंबर को आयोजित एक समारोह में कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai News: घर-घर सर्वे कर नल कनेक्शन की जांच करेगा नगर निगम

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा), आशा कारथा, महाप्रबंधक (सुरक्षा), अबकाश बेहरा और महाप्रबंधक (सीसीडी), बालुकेश्वर नायक के साथ-साथ संयंत्र के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले, 2 दिसंबर को खतरनाक रासायनिक रिसाव से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के उद्देश्य से कोयला और रसायन विभाग के नए सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट में खतरनाक रसायन (सल्फ्यूरिक एसिड) रिसाव पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Big News: 6 दिसंबर से निगम क्षेत्र में आधार शिविर, सरकार बदलते ही लॉटरी पद्वति से आवास आवंटन स्थगित

वैधानिक आवश्यकतानुसार आरएसपी की ऑनसाइट आपदा प्रबंधन प्रणाली और उससे जुड़े कर्मियों की प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास किया गया था।

पूरे समूह को तीन टीमों में विभाजित किया गया था। लड़ाकू दल, बचाव दल और सहायक दल। सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 मिनट में ही अभ्यास पूरा कर लिया। महाप्रबंधक (मेकनिकल-सीसीडी), बी नायक ने साइट घटना नियंत्रक की भूमिका निभाई। मॉक ड्रिल के मौके पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीओ, सीसीडी, पर्यावरण एवं उपयोगिताएं), आई राजन और सीसीडी, कार्मिक और सुरक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें :  EPF खाता और पेंशन फंड में कितने प्रतिशत जमा होता है पैसा, पढ़िए स्टोरी

उप महाप्रबंधक (ऑपरेशन) संजीवन बेहरा ने पूरे अभ्यास के सुरक्षित निष्पादन के लिए क्षेत्र की घेराबंदी करके अभ्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सद्भाव बनाए रखा। अभ्यास के अंत में, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई, जिन्होंने पूरे अभ्यास की सराहना की और कुछ क्षेत्रों में और अधिक सुधार का सुझाव दिया।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Effect Breaking: रायपुर के महापौर खतरे में, ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, दर्जन भर कांग्रेसी पार्षद भी समर्थन में

पूरे अभ्यास का समन्वय विभागीय सुरक्षा अधिकारी (सीसीडी) एमके पाणिग्रही और सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) आरएन पाणिग्रही द्वारा आशा कारथा और बी नायक के मार्गदर्शन में किया गया था। कोयला रसायन और सभी संबद्धित विभागों के कर्मीसमूह ने अभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें :  EPFO की ताज़ा ख़बर: 90% तक एडवांस पैसा ले सकते कर्मचारी, इन जरूरी कामों पर मिलेगा Advance

उल्लेखनीय है कि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तरीय तैयारी बनाए रखने के लिए समय-समय पर आरएसपी की ख़ास ख़ास इकाइयों में ऐसे मॉक ड्रिल आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन एमके पाणिग्रही द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद कद्दावर मंत्री ने खाली किया बंगला, सामानों को चेक करने पहुंचे अफसर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: 25 लाख तक लेना है लोन तो 20 दिसम्बर तक कीजिए आवेदन
Next: SAIL Chairman बोकारो स्टील प्लांट के दौरे पर, कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन

Related Stories

BSP Employee injured in road Accident Admitted to Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी

Azmat ali 01/09/2026
Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026

You May Have Missed

BSP Employee injured in road Accident Admitted to Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी

Azmat ali 01/09/2026
Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.