Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सुपेला बस्ती के लोगों को आबादी पट्‌टा देने पर महापौर परिषद की मुहर, BPO सेंटर के माध्यम से मिलेगा युवाओं को रोजगार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सुपेला बस्ती के लोगों को आबादी पट्‌टा देने पर महापौर परिषद की मुहर, BPO सेंटर के माध्यम से मिलेगा युवाओं को रोजगार

25/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Seal-of-the-Mayors-Council-on-giving-lease-to-the-people-of-Supela-Basti-youth-will-get-employment-through-BPO-center
  • पुरानी बस्ती सुपेला के निवासियों को उनकी भूमि का मालिकाना हक देने के लिए महापौर परिषद ने आबादी पट्टा प्रदान किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए प्रकरण सामान्य सभा के माध्यम से शासन को भेजे जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सुपेला पुरानी बस्ती आबादी भूमि में निवासरत परिवारों को आबादी पट्टा प्रदान किये जाने की महापौर परिषद से स्वीकृत प्रदान की गई। साथ में नगर विकास के विभिन्न प्रस्ताओं पर विचार किया गया। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल, अध्यक्षता आयुक्त रोहित व्यास एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में आहुत हुई।

बैठक में विभिन्न सामाजों से भूमि आवंटन के लिए प्राप्त प्रस्ताव पर विस्तृत विचार किया गया और नजूल भूमि के आवंटन हेतु जिलाधीश कार्यालय तथा निगम क्षेत्र के भूमि पर आबंटन की मांग को सामान्य सभा के माध्यम से राज्य शासन को भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया। पुरानी बस्ती सुपेला के निवासियों को उनकी भूमि का मालिकाना हक देने के लिए महापौर परिषद ने आबादी पट्टा प्रदान किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए प्रकरण सामान्य सभा के माध्यम से शासन को भेजे जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

जोन-02 वैशालीनगर क्षेत्र में साफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सहित बी.पी.ओ. संचालन की स्वीकृति प्रदान किया गया, ताकि इसके माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। वार्ड 08 कृष्णानगर गांधी चौक, वार्ड 09 राजीव नगर गौतम नगर में स्थित 28 वर्ष पुराना जर्जर शौचालय भवन को ध्वस्त करने की अनुमति प्रदान किया गया है।

इसके स्थान पर नया शौचालय भवन का निर्माण किया जा सके। शासन की योजना रोका छेका के तहत सड़क पर आवारा घुमने वाले मवेशियों की धड़पकड़ की कार्यवाही की जा रही, पशुपालकों द्वारा गौठान में बंद अपने पशुओं को अर्थदण्ड का भुगतान कर पुनः प्राप्त करते है। जिसके अर्थदण्ड की राशि में वृद्वि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया गया है। प्लेसमेंट कम्प्युटर ऑपरेटर, आवश्यकता, जलकार्य हेतु श्रमिक की उपलब्धता तथा वाहन शाखा के लिए उच्च कुशल, कुशल एवं अद्र्वकुशल वाहन चालक हेल्फर उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान किया है।

विभिन्न चौक के नामकरण प्रस्ताव को सामान्य सभा की आगामी बैठक में रखे जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया। साथ ही जोन 01,02,03,04 में गौठान संचालन तथा गोबर क्रय हेतु महिला स्व सहायता समूह के कार्यकाल में वृद्वि के प्रस्ताव तथा आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति को विधिवत स्वीकृति प्रदान किया गया है।

बैठक में परिषद के सदस्य लक्ष्मी पति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाल चंद वर्मा, केशव चैबे, चन्द्रशेखर गंवई, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मीरा बंजारे सहित जोन आयुक्त एवं विभागीय सचिव उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Conjunctivitis-Eye Flu: आंखों की बीमारी का फैला प्रकोप, हो जाइए सावधान
Next: EPS 95: उच्च पेंशन के ब्याज को लेकर EPFO ने कही ये बात

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.