Skip to content
27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • क्या बात है आत्मनिर्भर भारत की मुहिम, खनन क्षेत्र में निजी और विदेशी कंपनियां
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

क्या बात है आत्मनिर्भर भारत की मुहिम, खनन क्षेत्र में निजी और विदेशी कंपनियां

07/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Self-reliant-India-campaign-Private-and-foreign-companies-in-mining-sector
  • केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में दी जानकारी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। 15 अक्टूबर 2020 से प्रभावी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति के अनुसार, हीरे, सोने, चांदी और कीमती अयस्कों सहित धातु और गैर-धातु अयस्कों के खनन एवं अन्वेषण के लिए ‘स्वचालित’ मार्ग के तहत शत-प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट सामूहिक दुर्घटना बीमा का नवीकरण, 2390 रुपए प्रीमियम

टाइटेनियम युक्त खनिजों और उसके अयस्कों के खनन एवं पृथक्करण, उसके मूल्य संवर्धन और एकीकृत गतिविधियों के लिए, ‘सरकारी’ मार्ग के तहत शत-प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है। परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा निर्दिष्ट “निर्धारित पदार्थों” के खनन में एफडीआई की अनुमति नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में सरपंच बर्खास्त, 6 साल तक नहीं लड़ सकते चुनाव

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 [एमएमडीआर अधिनियम, 1957] को 12.01.2015 से संशोधित किया गया था, जिसके तहत खनिज रियायतों के अनुदान के लिए नीलामी व्यवस्था की शुरुआत की गई थी। उक्त संशोधन का उद्देश्य अधिक पारदर्शिता लाना तथा खनन क्षेत्र से राज्य सरकारों को मिलने वाले राजस्व में वृद्धि करना था।

ये खबर भी पढ़ें: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल-सीएम के हाथों 68 को मिली पीएचडी की उपाधि, 48 को गोल्ड मेडल

इसके बाद, एमएमडीआर अधिनियम, 1957 को 28.03.2021 तथा 17.08.2023 से संशोधित किया गया, जिसका उद्देश्य अन्य विषयों के साथ-साथ खनिज उत्पादन में वृद्धि करना, खनन क्षेत्र में रोजगार तथा निवेश को बढ़ावा देना, खनिज अन्वेषण में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा खनिज संसाधनों की नीलामी की प्रगति को बढ़ाना है।

ये खबर भी पढ़ें: Smart Traffic Management System पर नितिन गडकरी का राज्यसभा में बड़ा बयान

कुछ प्रमुख संशोधनों में खदानों की नीलामी के लिए अंतिम उपयोग प्रतिबंधों को हटाना, अन्वेषण करने के लिए मान्यता प्राप्त निजी अन्वेषण एजेंसियों को अधिसूचित करने की अनुमति देना तथा राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट के तहत ऐसी एजेंसियों को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाना, खनिज रियायतों के हस्तांतरण पर प्रतिबंधों को हटाना तथा महत्वपूर्ण तथा गहराई में स्थित खनिजों का अन्वेषण तथा उत्पादन बढ़ाना शामिल है, जो उच्च तकनीक वाले इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, परिवहन तथा रक्षा सहित कई क्षेत्रों की प्रगति के लिए आवश्यक हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2024-25: अब 18 अगस्त तक नवीनीकरण, बढ़ी तारीख

23 निजी अन्वेषण एजेंसियां अधिसूचित

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप, वर्ष 2015 में नीलामी व्यवस्था की शुरुआत के बाद से देश में कुल 395 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की गई है, जिन्हें निजी कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों दोनों को आवंटित किया गया है। इनमें से 50 खदानें पहले से ही उत्पादन कर रही हैं। इसके अलावा, अन्वेषण करने के उद्देश्य से 23 निजी अन्वेषण एजेंसियों को अधिसूचित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

राजस्व में काफी वृद्धि हुई

जिन राज्य सरकारों ने नीलामी की गई खदानों को परिचालित किया है, उनके राजस्व में काफी वृद्धि हुई है। राज्यों को नीलामी प्रीमियम का वार्षिक उपार्जन प्रचालनरत नीलाम की गई खानों से लगभग 20,000 करोड़ रुपये है। यह राशि रॉयल्टी भुगतान और पट्टाधारकों द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन और राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट को दिए गए अंशदान के अतिरिक्त है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, कोमल प्रसाद, रजिस्ट्रार तलब, सुनिल रामटेके का खिला चेहरा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जिंदल स्टील एंड पॉवर: मैन ऑफ स्टील ‘बाबूजी’ की याद में मना फाउंडर्स डे
Next: छत्तीसगढ़ से विदेशी दारू पर बड़ी खबर, 70 कंपनियों का आया रेट ऑफर

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.