Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant के एसएमएस ने 100 एमटी क्रूड स्टील प्रोडक्शन का बनाया रिकॉर्ड, कटा केक, बना पार्क
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant के एसएमएस ने 100 एमटी क्रूड स्टील प्रोडक्शन का बनाया रिकॉर्ड, कटा केक, बना पार्क

Azmat ali 29/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SMS-of-Rourkela-Steel-Plant-created-record-of-100-MT-crude-steel-production-cut-cake-made-park

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयत्र (आरएसपी) के स्टील मेल्टिंग शॉप्स ने 29 मार्च, 2023 को 100 मिलियन टन (एम.टी.) क्रूड स्टील उत्पादन कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि आर.एस.पी. में स्टील बनाने की यात्रा स्टील मेल्टिंग शॉप-I के स्थापना के साथ जनवरी, 1959 में शुरू हुई थी, जिसे वर्ष 1996 में स्टील मेल्टिंग शॉप-II के उत्पादन द्वारा मजबूत किया गया।

गौरतलब है कि, पिछले 50 मीट्रिक टन कच्चे इस्पात का उत्पादन केवल 19 वर्षों में हासिल किया गया था। इसके अलावा, पिछले 10 मिलियन टन क्रूड स्टील का उत्पादन 3 साल 2 महीने में हुआ था, जबकि पिछले एक साल में 4 मिलियन टन से अधिक क्रूड स्टील का उत्पादन हुआ था।

आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक कर्मीसमूह के उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देने पहुंचे। कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एस.आर. सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पी.के. शतपथी और मुख्य महा प्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एके. बेहुरिया के साथ स्टील मेल्टिंग शॉप-1 विभाग का दौरा किया।

इस अवसर पर दोनों स्टील मेल्टिंग शॉप्स के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मुख्य महा प्रबंधक, विभागाध्यक्ष और श्रमिक संगठनों और एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस समारोह के उपलक्ष्य में अतनु भौमिक द्वारा “उम्मीद-वर्टिकल गार्डन एवं लिली पॉन्ड” नाम के एक पार्क का उद्घाटन किया गया और “अस्था-लिली एवं मत्स्य पोखरी” का उद्घाटन, एस.आर. सूर्यवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए केक काटा गया। इसके बाद स्टील मेल्टिंग शॉप-1, सी.जी.एम. ऑफिस बिल्डिंग से 100 एम.टी. क्रूड स्टील उत्पादन के बधाई संदेश के साथ हीलियम भरा हुआ एक गुब्बारा भी छोड़ा गया।

इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए श्री भौमिक ने कहा, “एसएमएस-1 और 2 के कर्मचारियों के साथ-साथ सभी संबद्धित इकाइयों के सम्मिलित प्रयासों से यह कीर्तिमान स्थापित हो पाया है।” एस.आर. सूर्यवंशी, पी.के. शतपथी और ए.के. बेहुरिया ने भी इस सराहनीय उपलब्धि पर टीम को बधाई दी।

मुख्य महा प्रबंधक (एस.एम.एस.-I) रामकृष्ण पात्र और मुख्य महा प्रबंधक (एस.एम.एस.-II) टी.पी. शिवशंकर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्टील मेल्टिंग शॉप्स से प्रबंधन की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने तीन पहले ही मचाया धमाल, कोल इंडिया में रच रहा इतिहास, 63 एमटी उत्पादन पार
Next: राउरकेला एयरपोर्ट पर अपहरण, RSP अफसर, CISF, SP तक पहुंचे, ये है सच्चाई

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.