Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SP Abhishek Pallav ने कहा था-बोरिया गेट पुलिस सहायता केंद्र 24 घंटे सेवा देगा, अब तो ताला ही नहीं खुलता
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SP Abhishek Pallav ने कहा था-बोरिया गेट पुलिस सहायता केंद्र 24 घंटे सेवा देगा, अब तो ताला ही नहीं खुलता

15/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SP-Abhishek-Pallav-had-said-–-Boria-Gate-Police-Help-Center-will-provide-24-hours-service-now-the-lock-does-not-open-at-all
  • यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने की शिकायत बीएसपी कर्मचारी लगातार प्रबंधन से कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस का भी ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव काफी सक्रिय हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर…। जो कहते हैं उस पर अमल होता है। लेकिन भिलाई के बोरिया गेट पुलिस सहायता केंद्र के उद्घाटन पर जो कुछ कहा, सब गलत साबित हो रहा है। मीडिया के सामने यहां उन्होंने कहा था कि 24 घंटे पुलिस सहायता केंद्र यानी पुलिस चौकी खुली रहेगी। हकीकत यह है कि सहायता केंद्र पर ताला लगा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP Accident Update: SMS-2 के अधिकारियों व ठेकेदार पर FIR होना तय, पुलिस ने भेजा नोटिस

सुबह 6 से 10 बजे तक ट्रैफिक पुलिस का एक कर्मी ड्यूटी करता नजर आता है। इसके बाद सारी यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी जाती है। एक माह भी नहीं गुजरा, सारी व्यवस्था सड़क पर आ गई। बीएसपी के सहयोग से यहां पुलिस सहायता केंद्र 48 घंटे के भीतर खोला गया था, लेकिन अब ताला खोलना मुश्किल हो रहा है। इसका असर अब यह हो रहा है कि चौक पर फ्रूट्स वेंडर सड़क को जाम कर ठेला लगाए रहते हैं। ट्रक सड़क पर बेतरतीब खड़े रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority Of India Limited के कर्मचारी की Star Cyclist बेटी स्वस्ति करेगी मलेशिया और चीन में भारत का प्रतिनिधित्व

यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने की शिकायत बीएसपी कर्मचारी लगातार प्रबंधन से कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस का भी ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं। बीएसपी कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि पुलिस सहायता केंद्र पर ज्यादातर समय ताला लटका रहता है। ट्रैफिक की व्यवस्था लगभग पुराने ढर्रे पर आ चुकी है। आपाधापी वैसे ही है। दूसरी तरफ भारी वाहनों की आवाजाही जो टोल बचाने के लिए संयंत्र की सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP CISF जवानों पर राजहरा आयरन माइंस में चाकू से वार, हत्या का प्रयास, बाइक आग के हवाले, 5 चोरों पर FIR

यातायात चौकी का उद्घाटन किया गया। बकायदा कुछ गाड़ियों का चालान भी काटा गया, जिसके बाद अनुशासन के साथ गाड़ियों को इंट्री देने का काम चालू किया गया और बहुत हद तक कामयाबी भी मिली। लेकिन लगातार यातायात सहायता केंद्र पर ताला लगा रहने से नकारात्मक संदेश जा रहा है। यह देखकर ड्राइवर भी अपने पुराने ढर्रे पर आने लगे हैं। दूसरी तरफ जिन भारी वाहनों को संयंत्र के भीतर से गुजरने से रोकने के लिए कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। भारी वाहनों का गुजरना लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के सेक्टर 9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज भिलाई विकास मंच ने फिर उठाई, DIC तक बात पहुंचाई

ड्यूटी जाने वाले कर्मियों के लिए खतरे में किसी तरह की कोई कमी नहीं है और तो और कभी-कभी तालपुरी, पंथी चौक के पास जब ट्रकों को रोका जाता है तो वे ट्रक सीधे पंथी चौक से होते हुए सेंट्रल एवेंन्यू मार्ग से होते हुए नेहरू नगर फ्लाईओवर होते हुए जाते हैं।

इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, क्योंकि सड़क चौड़ीकरण के लिए पंथी चौक से नेहरू नगर फ्लाईओवर तक दोनों तरफ निगम ने पेवर ब्लॉक लगाने के लिए खुदाई की थी, लेकिन उसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने कहा इस सड़क को चौड़ा करने के लिए टेंडर हो चुका है। और वह काम रुक गया। सड़क के दोनों तरफ गड्ढे हैं, जिसकी वजह से आने जाने वालों के लिए रास्ता बहुत खतरनाक है। प्रबंधन को चाहिए कि जल्द से जल्द इसका काम शुरू करें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP आवास आवंटन धांधली: कर्मचारी ने रिटेंशन पर आवास लिया ही नहीं, लेकिन सिस्टम में इंट्री, रोक दी पेंशन
Next: Rourkela Steel Plant ने फिर रचा कीर्तिमान, कर्मियों के बीच मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचे ईडी वर्क्स

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.