Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट का आया पक्ष: बोरिया गेट को बंद करने संग इन मुद्दों पर महामंथन, यूनियन ने मांगा समय, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट का आया पक्ष: बोरिया गेट को बंद करने संग इन मुद्दों पर महामंथन, यूनियन ने मांगा समय, पढ़िए डिटेल

18/05/2024 1 minute read
Statement-of-Bhilai-Steel-Plant-Brainstorming-on-these-issues-along-with-closure-of-Boria-Gate-Union-asked-for-time-read-details
  • सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बी एस पी प्रबंधन और यूनियनों का विचार मंथन।
  • यातायात पुलिस सहायता केंद्र में पुलिस कर्मी की उचित उपस्थिति के लिए पुलिस प्रशासन से निवेदन का सुझाव।
  • बोरिया गेट से ही कार्मिकों के लिए प्रवेश प्रात: 9:30 से दोपहर 1 बजे तक बंद करने के सुझाव प्रस्तुत किए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बोरिया गेट और भिलाई इस्पात संयंत्र (Boria Gate and Bhilai Steel Plant) के प्रमुख द्वार के पास ट्रकों के अनियंत्रित पार्किंग के कारण संभावित दुर्घटनाओं को टालने के लिए एक बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रमुख यूनियनों भिलाई इस्पात मज़दूर संघ (बीएमएस) (Bhilai Ispat Workers nion), स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक), हिन्दुस्तान स्टील ऐम्प्लोयीज़ यूनियन (सीटू), बीएसपी वर्कर्स यूनियन, लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मज़दूर यूनियन (लोइमू) के अध्यक्ष एवं महासचिव की बैठक मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक संदीप माथुर की अध्यक्षता में हुई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: बिजली बिल हाफ का लाभ सितंबर से जून 2024 तक मिलेगा उपभोक्ता को, BMS-प्रबंधन के बीच बड़ी बैठक

बैठक में यूनियनों की ओर से चन्ना केशवलू , रवि सिंह, वंश बहादुर सिंह, विजय जांगड़े, एसपी डे, शिव बहादुर सिंह, सुरेंद्र मोहंती इत्यादि उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यतः बोरिया गेट से संयंत्र के अंदर प्रवेश करने वाले ट्रकों के कारण यातायात में व्यवधान व रास्ता जाम होने के कारण संयंत्र में ड्यूटी जाने वाले कार्मिकों को देरी होना व दुर्घटना होने की आशंका होने के विषय पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: देशभर में IVF का खर्च उठा रही कंपनियां, सेल के कर्मचारी-अधिकारी को भारी नुकसान

जानिए किन-किन विषयों पर चर्चा हुई

प्रबंधन द्वारा उपस्थित यूनियनों के सदस्यों को इस समस्या के समाधान के लिए कई वैकल्पिक सुझाव पर चर्चा की गई, जिसमें कार्मिकों के लिए बोरिया गेट से 200 मीटर की दूरी पर केवल कार्मिकों के प्रवेश के लिए भविष्य में नया गेट का निर्माण, बोरिया चौक पर संयंत्र के मेन गेट के भीतर की तरह पीली पट्टियों के साथ नो स्टॉप बॉक्स का निर्माण, यातायात पुलिस सहायता केंद्र में पुलिस कर्मी की उचित उपस्थिति के लिए पुलिस प्रशासन से निवेदन, बोरिया गेट से ही कार्मिकों के लिए प्रवेश प्रात: 9:30 से दोपहर 1 बजे तक बंद करने के सुझाव प्रस्तुत किए।

प्रबंधन द्वारा इक्विपमेंट चौक से इस्पत्त भवन के समीप चौक तक खड़े ट्रकों के लिए प्रवेश का समय प्रात: 7:30 बजे से शुरू करने की भी बात रखी गई।

ये खबर भी पढ़ें : Gold-Silver Price: अक्ष्य तृतीया के बाद औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, बढ़े चांदी के तेवर, देखें आज का रेट

प्रबंधन ने कहा-यूनियन ने समय मांगा है…

इन प्रस्तावित अधिकतर सुझावों के संबंध में यूनियनों द्वारा अपनी सहमति व्यक्त की और बोरिया गेट से संयंत्र में प्रवेश के लिए समय को बढ़ाने की बात करते हुए इस मुद्दे पर यूनियन द्वारा आपस में चर्चा करने हेतु अतिरिक्त समय की मांग की।

सभी प्रतिभागी सुरक्षा के संदर्भ में हर संभव सहायता देने पर सहमत दिखे। प्रबंधन ने यूनियनों के प्रश्नों का उत्तर दिया और विस्तार से सड़क सुरक्षा पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO BIG NEWS: शिक्षा, विवाह और आवास के लिए ऑटो क्लेम सॉल्यूशन, 10 नहीं, 3 दिन में लीजिए घर बैठे पैसा

बैठक में प्रबंधन से यह अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक का संचालन जेएन ठाकुर महाप्रबंधक (कार्मिक-आई आर व सीएलसी) द्वारा किया गया। बैठक में विकास चंद्रा उपमहाप्रबंधक (कार्मिक-आई आर व सीएलसी), रोहित हरित वरिप्रबंधक (कार्मिक-आई आर व सीएलसी) और एम विवि प्रसाद प्रबंधक (कार्मिक) भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ न्यूज: राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 9 जून तक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, न्यूरोलॉजिकल के लिए आई ऑप्टिकल बायोमेट्री, पेरीमेट्री और फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन
Next: SAIL Rourkela Steel Plant से बड़ी खबर: Iron Ore Pellets के लिए एमओयू साइन, बढ़ेगा प्रोडक्शन

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.