Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ढाई महीने में वेज रिवीजन नहीं हुआ तो SAIL में हड़ताल तय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ढाई महीने में वेज रिवीजन नहीं हुआ तो SAIL में हड़ताल तय

27/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Strike-decided-in-SAIL-if-wage-revision-is-not-done-in-two-and-a-half-months
  • स्थगित नोटिस देने वाले यूनियन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोईमु, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन शामिल है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त यूनियन (Joint Union) ने संयुक्त एवं स्वतंत्र रूप से औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र को हड़ताल स्थगित करने संबंधी पत्र दे दिया है। नेताओं ने कहा कि ढाई महीने में वेज रिवीजन की मांगे पूरी नहीं होने पर संयुक्त यूनियन हड़ताल में जाने बाध्य होगीl

ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association: जनवरी में रिटायर हो रहे बलवीर, सुष्मिता डे, राजकुमार, उषा साजी, प्राणनाथ और रिजहान का सम्मान 26 को

कर्मियों के लंबित मांगों को शीघ्र हल करने की मांग को लेकर 29 एवं 30 जनवरी 2024 को आयोजित सेल व्यापी हड़ताल को संज्ञान में लेकर मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) नई दिल्ली ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं सेल प्रबंधन की सुलह बैठक 24 जनवरी को आयोजित की थी। जिसमें लंबी चर्चा के पश्चात मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष प्रबंधन ने यूनियनों के द्वारा वेतन समझौता के संदर्भ में रखे गए मांगो एवं मुद्दों को ढाई महीने में सुलझा लेने पर अपनी सहमति दी। इसके पश्चात ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल को ढाई महीने के लिए स्थगित किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP ने सेक्टर 2, स्टेशन मरौदा में कब्जेदारों को थमाया नोटिस, खाली नहीं किया आवास तो सामान होगा जब्त

स्थगित नोटिस देने वाले यूनियन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोईमु, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन शामिल है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संयुक्त यूनियनों के नेताओं ने प्रबंधन से स्पष्ट कह दिया कि प्रबंधन जानबूझकर वेतन वार्ता को इतना लंबा खींची है। बावजूद इसके केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय श्रम विभाग के दखल के बाद प्रबंधन को लगातार बैठक बुलाकर वेतन समझौता पूर्ण करने के लिए ढाई महीने का समय दिया जा रहा है। यदि ढाई महीने के अंदर वेतन वार्ता पूर्ण नहीं होती है एवं प्रबंधन इस ढाई महीने के समय को वार्ता लंबा खींचने के रूप में इस्तेमाल करता है तो ढाई महीने के बाद संयुक्त यूनियन सभी संयंत्र एवं अखिल भारतीय नेतृत्व के साथ चर्चा कर हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन एवं श्रम मंत्रालय की होगी।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने 5000 स्थानों पर एक साथ साधा नवमतदाताओं को

9 वेतन समझौता में नहीं रोका गया एरियर्स का पैसा

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि सेल में अब तक 9 वेतन समझौता सफलतापूर्वक संपन्न किए जा चुके हैं, जिसमें कभी भी वेतन वार्ता संपन्न होने के बाद एरियर्स को नहीं रोका गया। मौजूदा समय में 10वां वेतन समझौता के लिए वार्ता जारी है। 10वां वेतन समझौता 1 जनवरी 2017 से अर्थात 84 महीना पहले से लागू किया जाना है। सेल के इतिहास का सबसे लंबा वेतन वार्ता हैl प्रबंधन ने अफॉर्डेबिलिटी क्लाज के बहाने 2017 शुरू होने वाले इस वार्ता को 3 साल तक शुरू ही नहीं किया l 20 जनवरी को हुए एन जे सी एस मीटिंग में प्रबंधन एरियर्स को लेकर नए-नए बहाने बनाता रहा l

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: अफसरों की पत्नियों ने गांव में डाला डेरा, महिलाओं को दी सिलाई मशीन

जारी रहेगा संयुक्त यूनियनों का अभियान

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय के सामने प्रबंधन द्वारा ढाई माह में वेतन वार्ता पूर्ण करने के आश्वासन के बाद स्थगित किए गए हड़ताल का अभियान वेतन वार्ता पूर्ण होने तक जारी रहेगा। कर्मचारियों से लगातार मिलने आपसी चर्चा परिचर्चा करने धरना प्रदर्शन सहित अन्य आंदोलनात्मक गतिविधियों एवं अभियान जारी रहेगा। यदि प्रबंधन मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय के सामने दिए गए आश्वासन से मुकरती है तो संयुक्त यूनियने इस अभियान के माध्यम से कर्मियों को स्थगित किए हुए हड़ताल को अंजाम देने के लिए तैयार रखेगी।

ये खबर भी पढ़ें : 75th Republic Day 2024: जयंती स्टेडियम में DIC-सेल के डायरेक्टर और दुर्ग में डिप्टी सीएम फहराएंगे तिरंगा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: 16 फरवरी तक उच्च पेंशन और न्यूनतम पेंशन का हल नहीं निकला तो समझो भैंस गई पानी में…
Next: BSP नर्सरी में अवैध प्लाटिंग, मकान ध्वस्त, 4 एकड़ जमीन कब्जामुक्त

Related Stories

BMS Repair the Wire Rod Mill roof new toilets needed Employee Gifts Arriving from Salem
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Azmat ali 29/08/2026
The condition of the Foundry Shop, Machine Shop, Plate Mill, and Rail Mill at the Bhilai Steel Plant is not good
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान

Azmat ali 29/08/2026
BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BMS Repair the Wire Rod Mill roof new toilets needed Employee Gifts Arriving from Salem
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: वायर रॉड मिल की छत सुधारें, नए टॉयलेट की जरूरत, BMS की मांग पर CGM बोले-सेलम से आ रहा कर्मचारियों का गिफ्ट

Azmat ali 29/08/2026
The condition of the Foundry Shop, Machine Shop, Plate Mill, and Rail Mill at the Bhilai Steel Plant is not good
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के फाउंड्री शॉप, मशीन शॉप, प्लेट मिल, रेल मिल के हालात ठीक नहीं, CGM से इंटक बोला-तत्काल दें ध्यान

Azmat ali 29/08/2026
BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.