Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर-9 हॉस्पिटल परिसर में अवैध निर्माण कराने वाले बोले-बीएसपी ने पंडित और महिलाओं से की बदसलूकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर-9 हॉस्पिटल परिसर में अवैध निर्माण कराने वाले बोले-बीएसपी ने पंडित और महिलाओं से की बदसलूकी

01/04/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Supporters-of-illegal-construction-said-BSP-misbehaved-with-Pandit-and-women-1-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल परिसर में डोम शेड निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर अब वह पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है, जिस पर आरोप लग रहा है। अवैध निर्माण को लेकर बीएसपी कार्रवाई पर अब गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

निर्माण कराने वालों का कहना है कि बीएसपी प्रबंधन और उनके अधिकारियों की खुलेआम मनमानी चल रही है। लोगों की दुकानें तोड़ देते थे। लेकिन अब बीएसपी के अधिकारी मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं पंडितों और महिलाओं के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। टाउनशिप की जनता मनमानी से पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। शासन प्रशासन भी अधिकारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा। इसलिए इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

जबरन निर्माण कराने वालों का कहना है कि भक्तों के लिए बन रहे डोम शेड निर्माण कार्य को बीएसपी रोक रहा था। इसे देखकर जब पंडितों और मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे महिलाओं ने रोकने का प्रयास किया,तो अधिकारियों ने पंडितों और महिलाओं के साथ झूमा झपटी की। इससे क्षेत्र के नागरिकों में आक्रोश फैल गया।

अवैध डोम शेड निर्माण का समर्थन करने वालों का कहना है कि इससे पहले सेक्टर 8 स्थित मंदिर को लेकर विवाद हो चुका है। जबकि वहां के वार्ड वासियों ने उस मंदिर को बनाया था। वहां वार्ड के नागरिक रोज सुबह शाम पूजा करने जाते थे, वहां भी विवाद हुआ था। वहीं, बीएसपी का कहना है कि कब्जेदारों को किसने अधिकार दे दिया कि मरीजों के लिए बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट और सब स्टेशन के लिए चयनित जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंच गए। सब चीज रिकॉर्डिंग में है। महिला को आगे करके माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। निश्चित रूप से इसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: साहब…! इस बार BSP आवासों से मत टपकने दीजिएगा पानी, अभी से कराएं टार फेल्टिंग, एक-एक आवास की कुंडली हो इंट्रानेट पर
Next: अवैध कब्जा विवाद, वोट बैंक बर्बाद…! BSP अधिकारी-कर्मचारी और डाक्टर्स 4 अप्रैल की शाम उतरेंगे सड़क पर, होगा घेराव

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.