- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण
- 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से निर्मित है स्पोर्ट्स कांप्लेक्स।
सूचनाजी न्यूज, बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।



यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिलासपुर के मेट्रो सिटी की संकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नागरिकों को खेल भावना के साथ फिटनेस और मनोरंजन के लिए सर्वसुविधायुक्त क्लब की स्थापना की गई है।
ये खबर भी पढ़ें: पीके सरकार बने सेलम स्टील प्लांट के ईडी, भिलाई डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मिलकर ये कहा
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू, विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह, बिलासपुर अमर अग्रवाल, बिल्हा धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें: पीके सरकार बने सेलम स्टील प्लांट के ईडी, भिलाई डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मिलकर ये कहा