Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के डायरेक्टर माइनिंग एमआर गुप्ता पहुंचे राउरकेला स्टील प्लांट, विस्तार परियोजनाओं पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर माइनिंग एमआर गुप्ता पहुंचे राउरकेला स्टील प्लांट, विस्तार परियोजनाओं पर फोकस

Azmat ali 30/07/2026 1 minute read
SAIL Director Mining MR Gupta Reviews Expansion Projects at Rourkela Steel Plant

RSP के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा पूरे दौरे में उनके साथ रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं एवं खनन गतिविधियों की समीक्षा की।

  • ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस (OGOM) के अधिकारियों से मुलाकात की।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के डायरेक्टर (माइनिंग) एमआर गुप्ता ने राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) का दौरा किया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं एवं खनन गतिविधियों की समीक्षा की। उनके दौरे के दौरान RSP के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा भी मौजूद रहे और पूरे दौरे में उनके साथ रहे।

दौरे की शुरुआत CPTI भवन से हुई। इसके बाद डायरेक्टर (माइनिंग) ने पेलेट प्लांट प्रोजेक्ट साइट, स्टांप चार्ज बैटरी प्रोजेक्ट साइट और RSP की विस्तार परियोजना साइट का निरीक्षण किया। विस्तार परियोजनाओं के दौरान एमपी सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (माइंस) और एस पाल चौधरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें परियोजनाओं में चल रहे कार्यों की प्रगति और उनके क्रियान्वयन कार्यक्रम की जानकारी दी।

नई विस्तार इकाइयों की समीक्षा

दौरे के बाद एमआर गुप्ता ने DIC सचिवालय के मंथन कॉन्फ्रेंस हॉल में RSP के अधिकारियों के साथ नई विस्तार इकाइयों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के महत्वपूर्ण पड़ाव, कार्यों को पूरा करने की रणनीति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

OGOM अधिकारियों के साथ खनन गतिविधियों पर चर्चा

शाम को डायरेक्टर (माइनिंग) ने ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस (OGOM) के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खनन परिचालन, कच्चे माल की उपलब्धता और क्षेत्र में SAIL की खनन गतिविधियों से जुड़े अन्य रणनीतिक मुद्दों की समीक्षा की। समीक्षा बैठकों में RSP, प्रोजेक्ट विभाग, माइंस विभाग और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एमआर गुप्ता 29 जुलाई की शाम राउरकेला पहुंचे थे। उनका 31 जुलाई को SAIL की विभिन्न खदानों का दौरा करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Gen Z के बाद अब मजदूरों-किसानों का मोदी सरकार पर गुस्सा, 10 अगस्त को धरना-प्रदर्शन, रोकेंगे रेलगाड़ी
Next: रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई: गुरु पूर्णिमा पर दृष्टिबाधित बच्चों संग खास इवेंट

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.