Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई: गुरु पूर्णिमा पर दृष्टिबाधित बच्चों संग खास इवेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई: गुरु पूर्णिमा पर दृष्टिबाधित बच्चों संग खास इवेंट

Azmat ali 30/07/2026 1 minute read
Rotary Charitable Trust Bhilai special event with visually impaired children on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों का सम्मान, दृष्टिबाधित बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा।

  • जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग विनोद कुमार सिंह और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग आशुतोष चावरे पहुंचे कार्यक्रम में।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नयनदीप विद्या मंदिर के शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग विनोद कुमार सिंह और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग आशुतोष चावरे के आतिथ्य तथा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष सीएस बाजवा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन एमसी जैन ने आशीर्वचन दिया। संस्था के सचिव ज्ञानचंद जैन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की कोषाध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नयनदीप विद्या मंदिर की प्राचार्या श्वेता मौर्य ने किया। इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के अध्यक्ष संतोष राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा की सराहना

विनोद कुमार सिंह ने दृष्टिबाधित बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वहीं आशुतोष चावरे ने ब्रेल शिक्षा में दक्षता हासिल करने वाले, संगीत में निपुण और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय दृष्टिबाधित बच्चों की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि नयनदीप विद्या मंदिर का स्टाफ बच्चों को शिक्षा, खेलकूद, संगीत और ब्रेल शिक्षा में पारंगत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। बच्चों की प्रतिभा देखकर उन्हें खुशी हुई।

सीएस बाजवा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दृष्टिबाधित बच्चों को गुरुजनों के मार्गदर्शन का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों से शिक्षकों के मार्गदर्शन पर चलते हुए अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

संस्था के चेयरमैन एमसी जैन ने कहा कि रोटरी परिवार लंबे समय से इन बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ निशुल्क शिक्षा में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए हरसंभव सहयोग करता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों के हित में सहयोग जारी रखने की बात कही।

जल संरक्षण प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किया

कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित छात्र अनंत गुप्ता ने जल संरक्षण विषय पर तैयार किए गए प्रोजेक्ट की प्रस्तुति अतिथियों के समक्ष दी। इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने करीब डेढ़ घंटे तक गीत, संगीत, भजन, भाषण और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया।

भूषण साहू और आयुष गुप्ता ने ‘गुरु मेरी पूजा’ सामूहिक भजन प्रस्तुत किया। अनमोल चंद्राकर और काव्या ने ‘गुरुवार हमारे बड़े महान’ भजन की प्रस्तुति दी। हर्षित कुमार और रमेश ठाकुर ने मिलकर शिव तांडव प्रस्तुत किया। सलोनी शुक्ला और अक्षय चंद्राकर ने भाषण दिया। हिमांशु कतलाम और महावीर साव ने कविता प्रस्तुत की। वहीं छवि समान, सलोनी, कुंदन और रमेश ने गीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षिका मनीषा और ब्रेल के वरिष्ठ शिक्षक अजय दुबे की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्वेता मौर्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के डायरेक्टर माइनिंग एमआर गुप्ता पहुंचे राउरकेला स्टील प्लांट, विस्तार परियोजनाओं पर फोकस
Next: दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, होटल जैसी होगी सुविधा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.