Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में हाई टेंशन लाइन तक नहीं छोड़ रहे चोर, लगातार चोरी, भिलाई होटल, पंप हाउस में रातभर गुल रही बिजली, हो जाइए अलर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township में हाई टेंशन लाइन तक नहीं छोड़ रहे चोर, लगातार चोरी, भिलाई होटल, पंप हाउस में रातभर गुल रही बिजली, हो जाइए अलर्ट

12/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Thieves-are-not-even-leaving-the-high-tension-line-in-Bhilai-township-goods-are-being-stolen-Bhilai-hotel-pump-house-lost-electricity-overnight-be-alert
  • टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर चलती हाई टेंशन लाइन से उपकरणों की चोरी और हाई टेंशन लाइन में छेडछाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के आवासीय क्षेत्र में बिजली के हाई टेंशन तार लाइन से स्विच आदि चोरी और छेडछाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस तरह की घटनाओं से विगत कुछ माह से भिलाई क्षेत्र के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर चलती हाई टेंशन लाइन से उपकरणों की चोरी और हाई टेंशन लाइन में छेडछाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

भिलाई निवास में 9 मई को आधी रात से 10 मई की सुबह तक बिजली गुल रही, जिससे यहां कमरों और अपार्टमेंट में रहने वालों मेहमानों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यह बिजली गुल, चोरों द्वारा एचटी लाइन के एयरब्रेक स्विच को चुराने का प्रयास करने के कारण हुई। चोरी के प्रयास से स्विच क्षतिग्रस्त हो गया। यह स्विच चोपड़ा पेट्रोल पंप के पास फॉरेस्ट एवेन्यू पर स्थित हाइटेंशन लाइन पर था।

विगत दिनों इसी तरह की एक घटना जेपी सीमेंट चौक के पास स्थित सड़क पर दर्ज की गई। इस घटना के चलते सीवरेज पंप हाउस में भी पूरी रात बिजली गुल रही और काम प्रभावित रहा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने इस तरह की बार-बार हो रही घटना को लेकर पुलिस विभाग को चलती हाई टेंशन लाइन से विद्युत उपकरणों की चोरी और चोरी की नियत से छेडछाड़ करने की रिपोर्ट 8 अप्रैल, 2023 और 11 मई, 2023 को दर्ज कराई है।

पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में स्पष्ट रूप हाई टेंशन लाईन से विद्युत उपकरणों की चोरी और चोरी की नियत से छेडछाड़ करने का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में विगत वर्ष भी इस तरह के घटनाओं का उल्लेख किया गया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग ने इस तरह की हो रही घटना को देखते हुए आम जनता से भी अनुरोध किया है कि इस्पात नगरी की विद्युत लाइन एवं आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर नगर सेवा विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अनुभाग और निकट के पुलिस थाने में तत्काल जानकारी दें कर सहयोग करें। इससे अप्रत्याशित गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में 50 ग्राम सोना, ट्रांसफर और लाखों बकाया पर इतना सन्नाटा क्यों है भाई…
Next: BSP कर्मी सब्जेक्ट-टू-वेकेशन के नियमों में उलझे, 3 साल तक लॉकिंग की बाध्यता भड़का रहा गुस्सा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.