Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक विद्यारत्न भसीन को श्रद्धांजलि: सियासत की भूख “मैं और मेरा” से रहे दूर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

विधायक विद्यारत्न भसीन को श्रद्धांजलि: सियासत की भूख “मैं और मेरा” से रहे दूर

23/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Tribute-to-MLA-Vidyaratna-Bhasin-Stay-away-from-the-hunger-of-politics-I-and-mine1
  • विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी, प्रेम प्रकाश पांडेय ने स्वर्गीय भसीन के साथ गुजारे पल को किया याद।

अज़मत अली, भिलाई। दुर्ग जिले के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विद्यारत्न भसीन अब दुनिया में नहीं रहे। पक्ष और विपक्ष के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। शुक्रवार दोपहर 1 बजे भिलाई के रामनगर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के भाजपा नेता भिलाई पहुंचना शुरू हो चुके हैं। पूर्व सीएम डाक्टर रमन भी पहुंच चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: गृहमंत्री Amit Shah का दुर्ग-भिलाई में चला तीर, साध गया Bhilai Steel Plant, सतनामी समाज और गुटबाजी को…

भिलाई के पूर्व महापौर एवं वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन की यादों को याद कर भावुक हो गए। Suchnaji.com से बातचीत करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-स्वर्गीय विद्यारत्न भसीन जी बहुत अच्छे इंसान थे। कभी भी किसी का बुरा नहीं सोचा। राजनीतिक जीवन में वह एक अच्छे उदाहरण हैं। विवादों से काफी दूर रहते थे।

वर्तमान समय में राजनीतिक जीवन उनके जैसा जीना भी कठिन है। आज राजनीति की मुख्य भागदौड़ “मैं और मेरा” से काफी दूर रहे। विकास कार्य करते रहे, लेकिन कभी कहीं पर ऐसा एहसास नहीं होने दिया कि ये काम, मेरे नाम से ही हो, ऐसा कभी नहीं देखा।

ये खबर भी पढ़ें: Amit Shah Live: छत्तीसगढ़ में BJP का चुनावी शंखनाद, पढ़िए क्या-क्या बोले-गृहमंत्री अमित शाह

विद्यारत्न भसीन से 2018 में चुनाव हारने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी भी स्वर्गीय भसीन के व्यवहार के कायल हैं। पूर्व मंत्री बताते हैं कि ठेकेदारी से सियासत तक का सफर मेरी नजरों के सामने स्व. भसीन ने तय किया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Job News: 577 पदों के लिए 22 जून को रोजगार मेला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती का आवेदन 5 जुलाई तक

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण-साडा और भिलाई नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। सियासत में कदम रखा और मजबूत पकड़ बनाई। खुर्सीपार स्टेडियम का कंस्ट्रक्शन इन्होंने ही कराया था। भाजपा की सियासत में शुरू से ही रहे। बदरूद्दीन कुरैशी गुजरी बातों को याद करते हुए कहा-70 के दशक से मैं विद्यारत्न भसीन को जान रहा हूं। अपनी पार्टी के वफादार रहे, लेकिन दोस्ती कांग्रेस के लोगों से अच्छी थी। यही वजह है कि कई कांग्रेसियों से उनके गहरे रिश्ते भी हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय विधायक विद्यारत्न भसीन के काफी करीबी रहे। भिलाई की सियासत में दोनों नेताओं की जोड़ी थी। अब प्रेम प्रकाश पांडेय अकेले पड़ गए हैं। श्री पांडेय ने श्रद्धांजली देते हुए कहा-जनता का सच्चा सेवक अब दुनिया में नहीं है। पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहने और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने में विधायक भसीन काफी सक्रिय रहते थे। संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्य को भूला नहीं जा सकता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: गुंडीचा मंडप सेक्टर-10 में सजी संगीत से शाम, झूमे भक्त, जय जगन्नाथ के नारे से गूंजा पंडाल
Next: ड्राइविंग लाइसेंस संग इन 6 कामों के लिए RTO आने की अनिवार्यता समाप्त, स्पीड पोस्ट से घर आएंगे लाइसेंस

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.