Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पॉवर हाउस फल-सब्जी विक्रेताओं की बेदखली आदेश पर हंगामा, निगम के सामने विरोध-प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पॉवर हाउस फल-सब्जी विक्रेताओं की बेदखली आदेश पर हंगामा, निगम के सामने विरोध-प्रदर्शन

21/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Uproar-over-eviction-order-of-Power-House-fruit-vegetable-vendors-protest-in-front-of-Bhilai-nagar-nigam-1
  • भिलाई निगम आयुक्त ने फिलहाल कोई बड़ी कार्यवाही ना करने का दिया आश्वासन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पावर हाउस कैंप (Power House Camp) दो स्थित फल सब्जियां और अन्य प्रकार के फुटकर सामग्रियों के विक्रेताओं ने भिलाई नगर निगम (Bhilai Nagar Nigam) के समक्ष प्रदर्शन किया। सस्ता मार्केट फुटकर विक्रेता संघ के बैनर तले अपने स्थाई व्यवस्थापन की मांग को लेकर आवाज उठाई गई। अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार त्रिपाठी (Satish Kumar Tripathi) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सुबह 11 बजे से निगम गेट के समक्ष विक्रेता इकट्ठे होकर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते निगम कार्यालय में आवाजाही रुक गई।

CG Election 2023: दुर्ग शहर की सीट पर 52 साल से कांग्रेस से वोरा परिवार का कब्जा, अब 5 बार के पार्षद मदन जैन, सभापति राजेश यादव ने ठोकी दावेदारी

लगभग एक से डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के पश्चात निगम आयुक्त ने चर्चा के लिए प्रतिनिधि मंडल को अंदर बुलवाया। भिलाई नगर निगम आयुक्त के नाम से फुटकर विक्रेता संघ के सदस्यों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अभी हाल ही में सभी फुटकर विक्रेताओं को नोटिस दी गई है जिसमें तीन दिनों के भीतर अपना कारोबार समेटकर हटाने के लिए कहा गया है। अन्यथा निगम द्वारा तोड़फोड़ की कार्यवाही करने की बात भी हुई है। सस्ता मार्केट क्षेत्र (Sasta Market Area) में सभी फुटकर विक्रेता पैंतीस चालीस वर्षों से ज्यादा समय से अपना व्यापार कर रहे हैं। लेकिन अचानक बरसात के मौसम में नगर निगम की इस प्रकार की कार्यवाही का विरोध किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL संग सभी केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों का टैक्स कम, 10 हजार तक की सीधी बचत

फुटकर विक्रेताओं (Retailers) का कहना है कि जब भिलाई नगर निगम नहीं बना था, उससे भी दशकों पहले से वह फल और सब्जी का कारोबार करते चले आ रहे हैं। अब अचानक की जा रही कार्यवाही से माहौल भी बिगड़ने की आशंका जताई गई। प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए नगर निगम आयुक्त ने बताया कि उच्च न्यायालय के एक आदेश के कारण ऐसी परिस्थिति बन गई कि मजबूरन नोटिस देना पड़ा। नगर निगम किसी के कारोबार को हटाना नहीं चाहता। इसलिए बेहतर होगा कि सभी न्यायालय की शरण ले।

ये खबर भी पढ़ें:  नीति आयोग ने भूपेश सरकार की न्याय योजना पर लगाई मुहर, 40 लाख लोग गरीबी से बाहर

आयुक्त ने कहा कि फिलहाल कोई तोड़फोड़ की कार्यवाही नहीं होगी। प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख सतीश कुमार त्रिपाठी ने आयुक्त को उच्च न्यायालय के आदेश के संबंध में बताया कि आदेश में सभी के ज्ञापन लेकर उनके व्यवस्थापन हेतु कहा गया है ना कि किसी दुकानदार को तोड़फोड़ कर हटाने की बात कही गई है। बरसात के मौसम में वैसे भी इस प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP NEWS: अधिकारियों से कम नहीं कर्मचारी, बिहेवियर इंटरवेंशन से मिली सी राउंड की ट्रेनिंग, पावरजोन के कर्मी लाभांवित

अगर उच्च न्यायालय (High Court) ने किसी व्यक्ति को व्यवस्थापन का आदेश दिया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि शेष लोगों को उजाड़ दिया जाए। ज्ञापन की एक प्रति महापौर के नाम से भी दी गई है। संघ के सदस्यों ने बताया है कि बुधवार को संघ के सभी सदस्य मुख्यमंत्री निवास (CM House) पर जाकर इसी संदर्भ में ज्ञापन सौंपेंगे। जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस चुनावी माहौल (Election Climate) में इस प्रकार तोड़फोड़ की कार्यवाही या आंदोलन की स्थिति माहौल खराब करती है। अतः किसी भी बेदखली की कार्यवाही को तत्काल रोक जाने का आग्रह करते हुए अपने व्यवस्थापन की मांग भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant में आवाज उठानी और शोर मचाना जरूरी, तभी मिल रहा पूरा वेतन

नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन के दौरान बंसीलाल देवांगन, दिनेश सोनकर, कृष्णा प्रजापति, सुभाष गुप्ता, मनोज सोनकर, सय्यद शरीफ, मुकेश जायसवाल, रंजीत सोनकर, सुखराज, हीरालाल, संजय शर्मा, रमाशंकर, रजनीश सेन, इबरार, बिंदेश्वरी, सीताराम, विपिन कुमार, मोहम्मद रफीक, प्रेम साहनी, लल्लू सेन, दीपक, अजय, थनेंद्र साहू, संतोष विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में सस्ता मार्केट फुटकर विक्रेता संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL कर्मचारी के 1 दिन के बच्चे की अस्पताल में मौत, पत्नी की हालत नाजुक, ISP बर्नपुर में बवाल, मुर्दाबाद के लग रहे नारे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भक्ति के रंग में सीएम: हाथों में जलाभिषेक का जल थामे कांवड़ लेकर भूपेश बघेल ने किया कांवड़ यात्रा का शुभारंभ
Next: भिलाई नगर निगम के ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड, मीटिंग से गायब रहने और देरी से पहुंचने वालों को नोटिस

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.