Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP के पूर्व MD वीके अरोड़ा वियतनाम में घूम रहे, घर में घुसे चोर, CCTV का हार्ड डिक्स भी ले गए, सुपेला थाने में FIR दर्ज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP के पूर्व MD वीके अरोड़ा वियतनाम में घूम रहे, घर में घुसे चोर, CCTV का हार्ड डिक्स भी ले गए, सुपेला थाने में FIR दर्ज

21/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
VK-Arora-former-MD-of-Bhilai-Steel-Plant-abroad-thieves-broke-the-lock-of-the-house-locker-safe
  • भिलाई के नेहरू नगर स्थित आवास पर मंगलवार को पुलिस पहुंची और पूरे घर को खंगाला। पड़ोसियों से भी बयान लिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व एमडी विनोद कुमार अरोड़ा के घर पर चोरी हुई है। पत्नी संग वीके अरोड़ा वियतनाम गए हुए हैं। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया है। शाम को जब माली घर पहुंचा तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। ताला तोड़कर चोर किचन में घुसे इसके बाद बेड का ताला चटकाया। तीन ताले तोड़ने के बाद चोर आराम से अंदर घुसकर आलमारी में रखे सामान सहित अन्य सभी को बिखेर दिया।

ये खबर भी पढ़ें:  सीमेंट प्रोडक्शन में कोयले का विकल्प गोबर, CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में श्रीसीमेंट और सरकार ने किया एमओयू, रोज खरीदेगा 10 मीट्रिक टन गोबर

हर तरफ सामान बिखरा पड़ा है। माली ने इसकी सूचना वीके अरोड़ा तक कराई। वियतनाम में होने की वजह से पूर्व एमडी ने पारिवारिक मित्र अधिवक्ता रविशंकर सिंह को फोन कर मौके पर पहुंचने को कहा। वीडियो कॉल के जरिए पूरे घर को देखने के बाद यह तय हुआ कि चोर लॉकर नहीं तोड़ सके हैं। जबकि सीसी टीवी कैमरे के तार को उखाड़ने के बाद हार्ड डिक्स तक उठा ले गए हैं। सुपेला थाना में माली की तरफ से एफआइआर दर्ज करा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  चेट्रीचंड्र महोत्सव पर छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिका में अवकाश घोषित, सीएम भूपेश बघेल ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

विदेश दौरे पर होने की वजह से घर पर कोई नहीं था। घर पर ताला लगा होने का फायदा चोरों ने उठाया। घर के अंदर चोर जरू घुसे लेकिन लॉकर तोड़ नहीं सके। बताया जा रहा है कि लॉकर सुरक्षित है।

अधिवक्ता के जरिए पुलिस से संपर्क किया गया। बताया जा रहा है कि सुपेला थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भिलाई के नेहरू नगर स्थित आवास पर मंगलवार को पुलिस पहुंची और पूरे घर को खंगाला। पड़ोसियों से भी बयान लिया है।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई इंडोर स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार पर सब इंजीनियर श्वेता महिश्वर सस्पेंड, ठेका निरस्त, जमानत राशि जब्त, बच गए पार्षद

चोरी क्या-क्या हुई है, इसकी जानकारी अब तक किसी को नहीं है। बुधवार को वह वियतनाम से लौट रहे हैं। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि चोरों ने किन-किन सामानों पर हाथ साफ कर दिया है।

बता दें कि वीके अरोड़ा भिलाई स्टील प्लांट में ईडी इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे, लेकिन वे एमडी पद लिखते थे। जून 2010 से मई 2011 तक कार्यकाल रहा। इनके कार्यकाल में प्रोडक्शन रिकॉर्ड तक बने। इस्सार स्टील इंडिया लिमिटेड के एडवाइजर प्रोजेक्ट रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO के नियमों ने उलझाया, तो क्या सेल के कर्मचारी-अधिकारी EPS 95 पेंशन के लिए पात्र नहीं
Next: Bhilai Steel Plant Accident: दमकल कर्मी 30 ऊंचाई से गिरा नीचे, लगी गंभीर चोट, दो घायल

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.