Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रेम प्रकाश पांडेय के पहले विधायक प्रतिनिधि थे विद्यारत्न भसीन, 43 साल की दोस्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

प्रेम प्रकाश पांडेय के पहले विधायक प्रतिनिधि थे विद्यारत्न भसीन, 43 साल की दोस्ती

23/06/2023 (Last updated: 09/10/2024)
When-Prem-Prakash-Pandey-won-the-election-for-the-first-time-then-Vidyaratna-Bhasin-was-the-MLA-representative-43-years-of-friendship
  • किसी भी कार्य को पूर्णतः प्रदान करने की कला में भसीन जी माहिर थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। वैशालीनगर के विधायक विद्यारत्न भसीन पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

युवावस्था से लेकर अब तक लगभग 43 वर्षों तक साथ में कार्य करने के बाद आज भसीन जी के निधन से श्री पाण्डेय भावुक हो उठे। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि भसीन जी मुझे नेताजी और मैं उन्हें भइया कहकर संबोधित करते थे। हमारे बीच हमेशा पारिवारिक रिश्ते रहे हैं, मेरे जीवन में उनकी भूमिका एक बड़े भाई के रूप में रही है। विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने हमेशा किसी भी समस्या का हल निकालने का पूरा प्रयास किया है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, मैंने अपने परिवार के अहम सदस्य को खोया है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि हमने जनता पार्टी के दौर से ही साथ में कार्य किया है। जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी में भी हमने साथ में कार्य किया है। श्री भसीन संगठन और प्रशासन में अच्छी पकड़ रखते थे और बहुत ही धैर्यवान थे, जिसके चलते जिला भाजपा संगठन में उन्हें मंत्री, महामंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी दी गई। एक अच्छे जनप्रतिनिधि में जो गुण होने चाहिये वो सारे गुण भसीन जी में थे।

श्री पाण्डेय ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन में सदैव उनका साथ मुझे मिला है, मैं पहली बार विधायक बना, तब उन्होंने मेरे प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। किसी भी कार्य को पूर्णतः प्रदान करने की कला में भसीन जी माहिर थे। भिलाई ने आज एक सौम्य स्वभाव के निष्ठावान और प्रिय जनप्रतिनिधि को खोया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, मेरी यही प्रार्थना है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Durgapur Steel Plant Launches New Digital Payment Gateway
Next: इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSP दल्ली आयरन ओर माइंस के बेनिफेसिएशन प्लांट का किया उद्घाटन, Steel प्रोडक्शन के लिए अच्छी खबर

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.