Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant दे रहा महिलाओं को Motor Vehicle Driving Training
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant दे रहा महिलाओं को Motor Vehicle Driving Training

20/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-is-giving-Motor-Vehicle-Driving-Training-to-women
  • इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा ड्राइविंग और ट्रैफिक रिसर्च संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र, नवा रायपुर (आईडीटीआर) के सहयोग से भिलाई और आसपास के क्षेत्रों की 50 महिलाओं को 1 महीने के लिए निःशुल्क लाइट मोटर वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट का आया पक्ष: बोरिया गेट को बंद करने संग इन मुद्दों पर महामंथन, यूनियन ने मांगा समय, पढ़िए डिटेल

कौशल विकास योजना (skill development scheme) के अंतर्गत दिए जा रहे इस प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यक्रम सीएसआर विभाग के सेक्टर 5 ऑफिस में कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

पवन कुमार ने पहले प्रशिक्षु के लिए ड्राइविंग सिम्युलेटर शुरू करके इस प्रशिक्षण के पहले बैच का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें उपयुक्त रोजगार के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर महिला प्रशिक्षुओं ने गाड़ी चलाना सीखने के अपने अनुभव और इसके पीछे अपनी आकांक्षाएं भी साझा की।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP NEWS: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, न्यूरोलॉजिकल के लिए आई ऑप्टिकल बायोमेट्री, पेरीमेट्री और फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) जेवाइ सपकाले, महाप्रबंधक (सीएसआर) शिवराजन नायर एवं संयुक्त निदेशक (आईडीटीआर) अमित गुप्ता मंचासीन थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे महाप्रबंधक (कार्मिक) एच शेखर, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुशील कुमार कामड़े सहित सीएसआर विभाग एवं आईडीटीआर के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी के साथ साथ महिला प्रशिक्षु भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट का बोरिया गेट कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए होगा बंद, सेंट्रल एवेंयू-मेन गेट बचा रास्ता, यूनियनों का विरोध

महिलाओं का साक्षात्कार, फिर बनी लिस्ट

उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के पूर्व बीएसपी के सीएसआर विभाग  ने महिलाओं का साक्षात्कार किया, जिसके आधार पर लाभार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। कुल 50 महिला लाभार्थियों को आईडीटीआर द्वारा 25-25 के दो बैचों में एक महीने का लाइट मोटर वाहन ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अलर्ट, राजधानी सहित इन 12 जिलों में बदल रहा मौसम का मिजाज

महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी मिलेगा

इस पहल के अंतर्गत, एलएमवी लाइसेंस से सम्बन्धित औपचारिकताएं और व्यावहारिक-तकनीकी प्रशिक्षण भी दी जाएगी। इस पहल के तहत, क्लासरूम प्रशिक्षण और सिम्युलेटर प्रशिक्षण सीएसआर कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-5, भिलाई में प्रदान किया जाएगा। जबकि व्यावहारिक प्रशिक्षण भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित स्थान पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, सभी महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। आईडीटीआर लाभार्थियों के लाइसेंस के लिए भी आवेदन करेगा, आगे की प्रक्रिया के लिए लाभार्थी महिलाओं को संबंधित आरटीओ के समक्ष ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: देशभर में IVF का खर्च उठा रही कंपनियां, सेल के कर्मचारी-अधिकारी को भारी नुकसान

जानिए इनके बारे में

इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च परिवहन विभाग (Institute of Driving and Traffic Research Department of Transport), छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Govt) और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) के बीच एक संयुक्त उद्यम है, जो छत्तीसगढ़ राज्य में पेसेंजर और कमर्शियल वाहन चालकों को सुरक्षित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Gold-Silver Price: अक्ष्य तृतीया के बाद औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, बढ़े चांदी के तेवर, देखें आज का रेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BIG NEWS: Personnel हुआ HRD, Human Resource Department कहलाएगा L&D, नया पदनाम HR-L&D
Next: Financial Year: SAIL ने Q4 और वार्षिक FY24 में लगाई लंबी छलांग, Dividend भी घोषित

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.