Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP की महिला अधिकारियों ने दिखाई प्रतिभा, समृद्धि क्विज की बनी उपविजेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP की महिला अधिकारियों ने दिखाई प्रतिभा, समृद्धि क्विज की बनी उपविजेता

01/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Women-officers-of-SAIL-RSP-showed-talent-became-runner-up-in-samrddhi-quiz-competition

-भिलाई समृद्धि क्विज 2022-23 का विजेता रहा और निगमित कार्यालय की टीम पहली उप विजेता रही।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र की दो महिला अधिकारियों ने समृद्धि क्विज प्रतियोगिता में उपविजेता घोषित की गई हैं। दो सदस्यीय महिला टीम में शामिल सहायक महाप्रबंधक (सीसीडब्ल्यू)) दिव्या दास और प्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) रोजालिंड दास ने सेल स्तरीय महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित समृद्धि क्विज़ 2022-23 में द्वितीय उप विजेता का स्थान अर्जित कर राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) का नाम रोशन किया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL-BSP ने यूटिलिटीज के CGM जीए सोरते को दी विदाई, जानिए कहां-कहां दी सेवाएं

यह कार्यक्रम सेल के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान, रांची में आयोजित किया गया था। कार्यपालक निदेशक (एचआरडी), एमटीआई संजीव कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अथिति विजेताओं को ट्राफियां सौंपीं। इस अवसर पर सेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। भिलाई समृद्धि क्विज 2022-23 का विजेता रहा और निगमित कार्यालय की टीम पहली उप विजेता रही।

ये खबर भी पढ़ें: LTC-LTA रिकवरी जारी: SAIL ने सैलरी से काटी रकम, कर्मचारियों का बढ़ा गम, मार्च प्रथम सप्ताह में आएगा बकाया बोनस

इस आयोजन में सेल की सभी सहयोगी इकाइयों की कुल 11 टीमों ने भाग लिया। प्रबंधक (सीएचआरडी) स्नेहा श्रद्धा ने कार्यक्रम का समन्वय किया। यह प्रबंधन व्यवसाय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम 27 फरवरी को प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान रांची में आयोजित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसफर की मार झेल रहे SAIL कर्मचारी झांसेबाजी से उब चुके, चेयरमैन-DIC, NJCS के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का दावा

इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रारंभिक व स्क्रीनिंग राउंड क्रमशः विभिन्न संयंत्रों/इकाइयों में आयोजित किए गए थे। ‘समृद्धि’ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सेल स्तरीय तीन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में से एक है। उल्लेखनीय है कि ‘समृद्धि’ विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के लिए है तथा ‘सक्षम’ कार्यपालक अधिकारियों के लिए और ‘समर्थ’ गैर-कार्यपालकों के लिए है। भिलाई बिरादरी के लिए यह खुशी की बात है कि इस वर्ष 2022-23 उपरोक्त तीनों प्रतियोगिताओं में बीएसपी की अलग-अलग टीमों ने जीत हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP के URM और कोक ओवन ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी, टूटे कई रिकॉर्ड

विदित हो कि ‘सक्षम’ क्विज सर्वश्री उमेश मलयथ, वरिष्ठ प्रबंधक (ओपी-2) और वी निवेश, प्रबंधक (कार्मिक) ने जीता था तथा ‘समृद्धि’ क्विज, एसएमएस-2 की ओसीटी सुश्री प्रियंका राज गुप्ता और सुश्री प्रियंका साहू ने जीता था। ‘सक्षम’ और ‘समर्थ’ के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग ने की थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका व आउट सोर्स के कार्य में 70% स्थानीय युवकों की भर्ती हो
Next: Bokaro Steel Plant: महिला कार्मिकों को लीडरशिप सीखा रहा प्रबंधन

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.