Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL स्टील प्लांट में एक-एक श्रमिक कर रहे 2-2 शिफ्ट लगातार ड्यूटी, बढ़ा शारीरिक-मानसिक दबाव, CITU बोला-क्या मज़ाक है…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL स्टील प्लांट में एक-एक श्रमिक कर रहे 2-2 शिफ्ट लगातार ड्यूटी, बढ़ा शारीरिक-मानसिक दबाव, CITU बोला-क्या मज़ाक है…

Azmat ali 08/05/2026 1 minute read
Workers at SAIL Steel Plant are Working two Shifts Continuously Increasing the Physical and Mental Pressure CITU Said What a Joke

दिल्ली से ठेका श्रमिकों की संख्या 20% से 35% तक कम करने का निर्देश पुराने-मैन्युअल कार्यप्रणाली वाले स्टील प्लांटों के लिए गंभीर।

  • सीटू नेता बोले-प्रबंधन को केवल खर्च घटाने के दृष्टिकोण से निर्णय नहीं लेना चाहिए। स्टील उद्योग में श्रमिक ही उत्पादन की रीढ़ हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में छंटनी के खिलाफ सीटू ने एक बार फिर गुस्सा जाहिर किया है। भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू का कहना है कि दिल्ली से ठेका श्रमिकों में 20% से 35% तक कटौती का जो निर्देश दिया जा रहा है, वह पुराने और मैन्युअल कार्यप्रणाली वाले स्टील प्लांटों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे संयंत्रों में अधिकांश कार्य आज भी श्रमिकों की प्रत्यक्ष मेहनत पर आधारित है।

कम मैनपावर से बढ़ रहा है कार्यभार

यूनियन नेताओं ने कहा-वास्तविक स्थिति यह है कि ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के बाद उत्पादन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एक-एक श्रमिक से दो-दो शिफ्टों में काम लिया जा रहा है। लगातार अतिरिक्त ड्यूटी से श्रमिकों पर शारीरिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है, जिससे कार्य क्षमता और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

सुरक्षा और उत्पादन पर खतरा
पुराने स्टील प्लांटों में मशीनें और कार्यप्रणालियाँ अत्यंत संवेदनशील होती हैं। पर्याप्त मैनपावर के बिना संचालन करने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। थकान की स्थिति में काम करने वाले श्रमिकों से छोटी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके साथ ही उत्पादन की गुणवत्ता और निरंतरता पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

विशाखापत्तनम मॉडल हर जगह लागू नहीं हो सकता
भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को कम कर्मियों से काम कराने के मॉडल के अध्ययन हेतु राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट का दौरा कराया गया है। लेकिन प्रत्येक प्लांट की संरचना, तकनीक और कार्यप्रणाली अलग होती है। किसी दूसरे संयंत्र का मॉडल बिना स्थानीय परिस्थितियों को समझे लागू करना व्यावहारिक नहीं है।

श्रमिक हितों और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले
सीटू नेता बोले-प्रबंधन को केवल खर्च घटाने के दृष्टिकोण से निर्णय नहीं लेना चाहिए। स्टील उद्योग में श्रमिक ही उत्पादन की रीढ़ हैं। सुरक्षित कार्य वातावरण, पर्याप्त मैनपावर, उत्पादन की निरंतरता और श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना ही उद्योग और उत्पादन दोनों के हित में होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा नज़र आया पदयात्रा में, हाथों में तख्ती, मुद्दों पर सख्ती
Next: BSP बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, Bhilai Steel City Chamber of Commerce ने स्मार्ट मीटर, खुर्सीपार-कैंप में बिजली चोरी का उठाया मुद्दा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.