Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में यूनियन नेता समेत 12 कर्मचारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में यूनियन नेता समेत 12 कर्मचारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम

Azmat ali 13/12/2025 1 minute read
12 Employees Transferred at Bhilai Steel Plant (1)

भिलाई स्टील प्लांट के URM, CO&CCD, RSM, SMS-2, SMS-3, OHP और Plate Mill आदि विभागों के कर्मचारियों का तबादला।

  • भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे प्रशासनिक फैसलों के बीच यह तबादला कर्मचारियों और यूनियनों के बीच चर्चा का विषय बना।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से बड़ी खबर सामने आई है। बीएसपी प्रबंधन ने 12 कर्मचारियों का विभागीय तबादला कर दिया है। इस संबंध में प्रबंधन की ओर से आधिकारिक ऑर्डर जारी कर दिया गया है।

यह तबादले प्रशासनिक व कार्यात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। तबादले में शामिल कर्मचारियों को उनके नए विभागों में उपयुक्त पदस्थापना दी जाएगी। साथ ही आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारियों की वरिष्ठता (सीनियरिटी) सुरक्षित रहेगी।

ऑर्डर के मुताबिक जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, उनमें विभिन्न विभागों में कार्यरत EA, JEA और TA श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इनका स्थानांतरण URM, CO&CCD, RSM, SMS-2, SMS-3, OHP और Plate Mill जैसे विभागों से कर MWRM, URM और T&D विभागों में किया गया है।

प्रबंधन द्वारा जारी सूची में कर्मचारियों के नाम

मोहम्मद इकबाल अंसारी, जोगेंद्र कुमार, विजय कुमार एक्का, एस. वेंकट कोंडा रेड्डी, संतोष कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह राजपूत, सुमन रानी, भुक्या श्रीकांत, हिमांशु प्रसाद, बसंत कुमार और राहुल पाठक शामिल हैं।
कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर हो रही चर्चा

बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि यह तबादले रूटीन विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिससे कार्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। वहीं, तबादले की सूचना के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नए विभाग में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे प्रशासनिक फैसलों के बीच यह तबादला आदेश कर्मचारियों और यूनियनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्वालिटी गुरु डीके श्रीवास्तव के लीडरशिप में QCFI ने कायम किए दो विश्व रिकॉर्ड
Next: राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के नए कार्यालय का पता सेक्टर 22

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.