Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 12 फरवरी हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने सुलगाई चिंगारी, प्रोडक्शन ठप करने की बारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

12 फरवरी हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त ट्रेड यूनियन ने सुलगाई चिंगारी, प्रोडक्शन ठप करने की बारी

Azmat ali 04/02/2026 (Last updated: 04/02/2026) 1 minute read
12 February Strike United Trade Union Sparks Fire at Bhilai Steel Plant Prepares to Halt Production

संयुक्त यूनियन की मांग-सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता जल्द पूर्ण करें और सेल कर्मियों को 39 महीने के एरियर का भुगतान किया जाए।

  • संयुक्त ट्रेड यूनियन का हड़ताल के लिए जनसंपर्क शुरू।
  • संयुक्त ट्रेड यूनियन ने बुधवार को लोको डिपो में कर्मचारियों से मुलाकात कर हड़ताल में शामिल होने की अपील की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र सरकार द्वारा नया लेबर कोड लागू किए जाने के खिलाफ पूरे देश में मजदूर वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। केंद्र सरकार की इस मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ देश की 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। इसी कड़ी में भिलाई की इंटक एचएमएस, सीटू, एटक, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन ने संयुक्त रूप से हड़ताल का नोटिस भिलाई प्रबंधन को दिया है।

अब यूनियने कर्मचारियों के बीच जाकर इस नए लेबर कोड के कारण श्रमिक वर्ग पर होने वाले बुरे प्रभाव की जानकारी दे रही है। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने बुधवार को लोको डिपो कैंटीन में कर्मचारियों से मुलाकात कर उनको इस श्रमिक विरोधी कानून के बारे में जानकारी दिया एवं हड़ताल में शामिल होने की अपील की।

इस दौरान सीटू से जगन्नाथ त्रिवेदी, केवेद्र सुंदर, इंटक से वंश बहादुर सिंह, शिव शंकर सिंह, एस रवि, अरविंद प्रताप सिंह, एटक से विनोद कुमार सोनी, एचएमएस से हरिराम यादव, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी, लोईमू से सुरेंद्र मोहंती, प्रभाकर दाते, स्टील वर्कर्स यूनियन से टंडन दास सहित अन्य श्रमिक नेता उपस्थित थे।

यूनियन बोली-इन लेबर कोड के लागू होने के पश्चात पड़ने वाले प्रभाव इस तरह है

1. कारखानों में 8 घंटे तक ही काम करने की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी अर्थात नियोक्ता को 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम लेने का अधिकार मिल जाएगा।
2. महिला सहकर्मियों को भी रात्रि पाली में बुलाने का अधिकार प्रबंधन/नियोक्ता को मिल जाएगा।
3. बिना सूचना दिए एक दिन की अनुपस्थिति पर प्रबंधन को 8 दिन का वेतन कटौती का अधिकार मिल जाएगा।
4. बोनस तय करते समय कम्पनी को बैलेंस शीट या अन्य जानकारी ट्रेड यूनियनों को साझा करने की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी।
5. 300 से कम कर्मचारी वाले कारखाने फैक्ट्री एक्ट के दायरे से बाहर हो जाएंगे अब वहा स्थाई आदेश लागू नहीं होगे। इसके साथ ही ले ऑफ करने हेतु किसी भी सरकारी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
6. कर्मचारियों द्वारा अपने अधिकार के लिए विरोध प्रदर्शन इत्यादि करने पर उस पर मुकदमा चलाया जा सकेगा जबकि नियोक्ता को इससे छूट मिलेगा।
7. अब स्थाई प्रकृति की नौकरी इंटर्न, ट्रेनी, अप्रेंटिस, फिक्स टर्म एम्पलायमेंट द्वारा बदल दिए जाएंगे।
8. न्यूनतम वेतन 178/- प्रति दिन होगा जो 31 राज्यों द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन से भी कम है।
9. वेतन वार्ता समितियों को समाप्त कर दिया जाएगा

संयुक्त यूनियन की मांगे निम्नलिखित

1. चारों श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए।
2. सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता जल्द किया जाए
3. सेल कर्मियों को 39 महीने का एरियर कम भुगतान किया जाए
4.वायजाक स्टील प्लांट सहित सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करें ।
5. कोयला सहित लौह अयस्क खदानों का निजीकरण बंद किया जाए ।
6. स्थाई कर्मियों की भर्ती किए जाए ।
7. असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ठेका कर्मचारी योजना कर्मचारियों सहित सभी कर्मियों के लिए 26000 रुपए प्रतिमाह राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए ।
8. स्थाई नौकरियों के लिए ठेका आउटसोर्सिंग अनुबंध आधारित भर्ती बंद किया जाए ।
9. ठेका कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के साथ सभी तरह की सुविधा दिया जाए
10. नई श्रम शक्ति नीति 2025 रद्द किया जाए
11 बिजली संशोधन विधेयक 2022 वापस लिया जाए बिजली का निजीकरण बंद हो।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP DIC Cricket Trophy: इस साल भी फाइनल में CICA और NIT Raipur में टक्कर, IIMM 11 रन से सेमीफाइनल में हारी
Next: भिलाई की सड़कों पर पुलिस की नाकेबंदी, Bhilai Steel Plant से मांगी ये मदद, पेपर नहीं, हेलमेट-सीट बेल्ट की सिर्फ चेकिंग

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.