Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL से अप्रैल में 31 और मई में 22 कर्मचारी हो रहे रिटायर, एनपीएस पर मिली ये जानकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL से अप्रैल में 31 और मई में 22 कर्मचारी हो रहे रिटायर, एनपीएस पर मिली ये जानकारी

Azmat ali 11/04/2026 1 minute read
31 Employees are Retiring from SAIL BSL in April and 22 in May

सेल बीएसएल: कोटक लाइफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों ने एनपीएस (NPS) से बाहर निकलने की प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

  • ‘एक नए सफ़र की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन: सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का मार्गदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में ‘एक नए सफ़र की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से अप्रैल और मई 2026 के महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 53 कर्मचारियों (क्रमशः 31 और 22) के लिए आयोजित किया गया था, ताकि उन्हें सेवानिवृत्ति के उपरान्त आने वाले परिवर्तनों और उनके सुचारु प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी जा सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की वरीय प्रबंधक कल्पना के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का मार्गदर्शन किया।

वित्त एवं लेखा विभाग की वरीय प्रबंधक विनीता ने सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाली विभिन्न निधियों के बारे में जानकारी साझा की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेक्टर-4 शाखा के अधिकारियों भानु गोपाल एवं रवि रंजन ने वित्तीय जागरूकता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया लक्ष्मी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ जीवन हेतु उपयोगी सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त, नगर प्रशासन विभाग से कनीय प्रबंधक प्रणव कुमार विद्रोही ने आवास संबंधी गतिविधियों तथा कोटक लाइफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों ने एनपीएस (NPS) से बाहर निकलने की प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की अनीता झा ने अंतिम निपटान की औपचारिकताओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन वरीय प्रबंधक कल्पना के नेतृत्व में एचआर-एफएससी टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के प्रति बोकारो इस्पात संयंत्र के सम्मान और उनकी भविष्य की सुखद जीवन यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल कर्मियों को प्रशासनिक और वित्तीय स्पष्टता मिलती है, बल्कि यह उनके द्वारा संयंत्र को दी गई लंबी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीच में ही दौरा छोड़कर भिलाई स्टील प्लांट से नगरनार रवाना हो गए इस्पात सचिव, मैनपॉवर, प्रोडक्शन, प्रोजेक्ट पर सख्त तेवर, सांसद बघेल ने की मुलाकात
Next: समय पर Expansion Project पूरा कराने बोकारो स्टील प्लांट का देश-विदेश की 17 कंपनियों संग महामंथन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.