Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • समय पर Expansion Project पूरा कराने बोकारो स्टील प्लांट का देश-विदेश की 17 कंपनियों संग महामंथन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

समय पर Expansion Project पूरा कराने बोकारो स्टील प्लांट का देश-विदेश की 17 कंपनियों संग महामंथन

Azmat ali 11/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Organizes Bidders Conference for Major Expansion Projects

ब्राउनफील्ड विस्तार कार्य, स्टैम्प चार्ज्ड कोक ओवन बैटरी तथा गुआ लौह अयस्क खदान विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजना पर चर्चा।

  • बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा प्रमुख विस्तार परियोजनाओं हेतु बिडर्स सम्मेलन का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) द्वारा अपने विस्तारीकरण योजना के तहत आगामी पूंजीगत परियोजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए एक दिवसीय ‘बिडर्स मीट कनेक्ट प्रो’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनियों ने भाग लिया और परियोजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्घाटन बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा अधिशासी निदेशकों एवं मुख्य महाप्रबंधकों की उपस्थिति में किया गया। अनीश सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ), बीएसएल ने कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा सभी को इस कार्यक्रम के महत्व एवं प्रयोजन से अवगत कराया।

सम्मेलन के दौरान ब्राउनफील्ड विस्तार कार्य, स्टैम्प चार्ज्ड कोक ओवन बैटरी तथा गुआ लौह अयस्क खदान विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण एवं विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख प्रौद्योगिकी प्रदाताओं एवं बैलेंस ऑफ प्लांट पैकेज प्रदाताओं सहित कुल 17 संभावित निविदाकारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ ही, परामर्शदाता एम/एस एम एन दस्तूर के प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे इस कार्यक्रम के प्रति उद्योग जगत की गहरी रुचि परिलक्षित हुई।

बैठक के दौरान तकनीकी, वाणिज्यिक एवं संविदात्मक पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई, जिसमें निविदा प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने तथा परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को सीधे बीएसएल की परियोजना टीम के साथ प्रश्नोत्तर एवं परियोजना के विभिन्न पहलुओं से जुडी बारीकियां समझने का अवसर मिला।

यह पहल बीएसएल की पारदर्शिता एवं दक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा सेल की दीर्घकालिक विकास रणनीति के अनुरूप उत्पादन क्षमता विस्तार को गति प्रदान करने के संकल्प को सुदृढ़ करती है। ब्राउनफील्ड विस्तार योजना के अंतर्गत बोकारो इस्पात संयंत्र की क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता में 3 मिलियन टन की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह विस्तार एवं संबद्ध परियोजनाएँ संयंत्र की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेंगी। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु सभी हितधारकों के बीच समन्वय एवं तालमेल को सुदृढ़ करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है, जिससे निर्धारित समयसीमा के अनुरूप परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL से अप्रैल में 31 और मई में 22 कर्मचारी हो रहे रिटायर, एनपीएस पर मिली ये जानकारी
Next: BSP कैंटीन के कुक ने पेड़ से लटकर दी जान, 6 माह का है बच्चा, मचा कोहराम

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.