Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 327 बीएसपी कर्मचारियों और पत्नियों को मिला माइक, सुर-ताल और लय ने जमाया रंग, जानिए विजेताओं के नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

327 बीएसपी कर्मचारियों और पत्नियों को मिला माइक, सुर-ताल और लय ने जमाया रंग, जानिए विजेताओं के नाम

26/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
327-BSP-employees-and-wives-participated-in-the-inter-departmental-music-competition
  • प्रतियोगिता में पुरुष हिंदी गायन के प्रथम स्थान पर शिखर शर्मा, द्वितीय स्थान पर गुरुनाथ, तृतीय स्थान पर अलंकार समद्दर विजेता रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी और उनकी पत्नियों ने सुर और ताल पर लय जमा दी। संगीत प्रतियोगिता का मंच मिला और कार्मिकों में छुपी प्रतिभा बाहर निकल आई। नए-पुराने गानों की झड़ी लगा दी। पुरस्कार जीते और प्रबंधन ने प्रमाण पत्र भी दिए।

क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर्विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता 2023 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह संपन्न हो गया। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (पर्सनल) संदीप माथुर थे। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (पर्सनल-नॉन वर्क्स एंड माइंस) सूरज कुमार सोनी थे। इसके अलावा पूजा माथुर, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) एसआर जाखड़, सहायक प्रबंधक अभिजीत भौमिक मंचासीन थे।

इस अवसर पर निर्णायक मणिमय मुखर्जी, श्रद्धा कश्यप, जॉली सेन, अभिषेक चतुर्वेदी, डीके टंडन, रिंकी देवांगन संगीतकार दिलीप शर्मा, दीपेन हालदार, भालचंद्र शेगेकर, भागवत साहू, देबब्रत मजुमदार, बीबी परगनिहा, सतीश सिन्हा, टीकम साहू, दीपांकर दास, आयोजक दुष्यंत हरमुख, पी टी उल्लास कुमार, रणमीत सिंह, कार्यक्रम उद्घोषक सुप्रियो सेन, संयोजक प्रभंजय चतुर्वेदी थे।

ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में कुल 327 प्रतिभागी सम्मिलित थे। जिसका उद्घाटन 20 जून को महात्मा गांधी कलामंदिर में किया गया था। प्रतियोगिता में पुरुष हिंदी गायन के प्रथम स्थान पर शिखर शर्मा, द्वितीय स्थान पर गुरुनाथ, तृतीय स्थान पर अलंकार समद्दर विजेता रहे।

मुकाबीर खान और सुनील शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिला हिंदी गायन के प्रथम स्थान पर तान्या, द्वितीय स्थान पर मधुरिमा रे, तृतीय स्थान पर मंजीता एवं चतुर्थ स्थान पर सुमित्रा देवांगन रहीं। पुरुषों के गैर हिंदी गायन हेतु प्रथम स्थान पर गोविंद, द्वितीय स्थान पर सुनील शर्मा, तृतीय स्थान पर गुरुनाथ एवं चतुर्थ स्थान पर तिलक वर्मा और अमित भंडारी ने अपनी जगह बनाई।

महिलाओं का गैर हिंदी गायन में प्रथम स्थान पर मंजीता, द्वितीय स्थान पर मधुरिमा रे, तृतीय स्थान पर तान्या एवं चतुर्थ स्थान पर भास्वोति रहीं। इसी कड़ी में पांचवे दिन हुए युगल-गायन में प्रथम स्थान पर तान्या युगल, द्वितीय स्थान पर रे युगल, तृतीय स्थान पर पांडियन युगल एवं चतुर्थ स्थान पर घाटे युगल ने अपनी जगह बनाई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP में रोकें सड़क हादसा, प्लेट मिल में डिफेंसिव ड्राइविंग सीख रहे कर्मचारी-अधिकारी
Next: SAIL हाउस लीज को लेकर बड़ा अपडेट, BSP के नोटिस पर होगी कानूनी लड़ाई

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.