ISP बर्नपुर पहुंचे 4 Independent Directors, SAIL में 30% Superannuation Benefits संग ये मांग

4 Independent Directors reached ISP-Burnpur, Demanding Superannuation Benefits in SAIL along with this
  • IOA Calendar 2026 का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) के 4 स्वतंत्र निदेशक इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर पहुंचे। ISP-बर्नपुर के संदर्भ में IOA टीम ने चार स्वतंत्र निदेशकों से संवाद किया। कर्मचारियों-अधिकारियों की आकांक्षाओं, भविष्य की योजनाओं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का एक सार्थक चर्चा की गई।

SAIL के Independent Directors डॉ. गोपाल सिंह भाटी, डॉ. अंजू बाजपेयी, मनजीत कुमार रज़दान, प्रणय रॉय के कर-कमलों द्वारा IOA Calendar 2026 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में एमबी बालकृष्णन (ED एवं Company Secretary), यूपी सिंह (ED–HR), जितेंद्र कुमार (CGM–HR) की उपस्थित थे।

खास बात यह है कि SEFI की ओर से महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर IOA ने SEFI के प्रतिनिधि स्वरूप, स्वतंत्र निदेशकों को एक महत्वपूर्ण आग्रह सौंपा। SAIL में 30% Superannuation Benefits सुनिश्चित करने की मांग की गई है। यह विषय केवल आर्थिक लाभ का नहीं, बल्कि कार्मिकों के सम्मानजनक भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और दीर्घकालीन स्थायित्व का प्रश्न है।

इसके अलावा स्थानीय जनकल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। ISP के स्थानीय जीवन, कर्मचारियों के परिवारों और टाउनशिप विकास से जुड़े कई जरूरी विषयों पर भी सार्थक संवाद हुआ।

स्थानीय मांग के बारे में

1) ISP में Uniform Work Timings लागू करने की आवश्यकता
2) टाउनशिप में DPS जैसे एक उत्कृष्ट स्कूल की स्थापना
3) ISP में लगातार बढ़ते जल संकट का समाधान
4) सभी ISP क्वार्टर्स का सुरक्षा एवं संरक्षा सहित पुनर्निर्माण/Renovation

नई परियोजनाओं पर विशेष संदेश

IOA अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा कि यह मुलाकात वास्तव में अत्यंत शानदार रही। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सभी माननीय निदेशकों एवं कंपनी सचिव का स्पष्ट संदेश है। ISP के नए प्रोजेक्ट्स समय पर और पूर्ण सुरक्षा के साथ पूरे हों, ताकि यह विस्तार SAIL को मजबूत आधार और नई ऊर्जा प्रदान कर सके। यह दृष्टिकोण SAIL को आने वाले वर्षों में अधिक सक्षम, प्रतिस्पर्धी और राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी बनाएगा।

चारों स्वतंत्र निदेशकों से ये मिले

IOA की ओर से सुशील कुमार सुमन-President, IOA, निशिकांत चौधरी-General Secretary, देबप्रिय दास-Vice President, मुकेश कुमार-DGS, Zonal Representatives-मुकेश कुमार,अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार साहू शामिल थे।