Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: रेल पटरी के लिए नई तकनीक की शुरुआत, रेल वेल्ड जॉइंट की गुणवत्ता जांच पर रेलवे और RDSO और सख्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल पटरी के लिए नई तकनीक की शुरुआत, रेल वेल्ड जॉइंट की गुणवत्ता जांच पर रेलवे और RDSO और सख्त

Azmat ali 26/03/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Introduces New Technology for Rail Tracks Quality Checks for Rail Weld Joints now More Stringent

यूआरएम रेल वेल्डिंग लाइन कॉम्प्लेक्स में एमपीटी परीक्षण सुविधा का मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) तुषारकांत ने उद्घाटन किया।

  • नई एमपीटी जांच प्रणाली के लागू होने से रेल वेल्ड जॉइंट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में और मजबूती आएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय रेल और RDSO की गाइडलाइन से अब स्टेशनरी फ्लैश बट वेल्डिंग (SFBW) मशीनों से तैयार सभी रेल वेल्ड जॉइंट्स पर मैग्नेटिक पार्टिकल टेस्टिंग (MPT) अनिवार्य कर दी गई है। इस दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) ने तत्परता दिखाते हुए अपने रेल वेल्डिंग संयंत्रों में इस तकनीक को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है।

इसी क्रम में यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम रेल वेल्डिंग लाइन कॉम्प्लेक्स में एमपीटी परीक्षण सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) तुषारकांत ने उद्घाटन किया। यह पहल संयंत्र के प्रभारी निदेशक चित्त रंजन महापात्र के नेतृत्व और कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार के मार्गदर्शन में पूरी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) राहुल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) विशाल गुप्ता सहित RITES भिलाई के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नई एमपीटी जांच प्रणाली के लागू होने से रेल वेल्ड जॉइंट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में और मजबूती आएगी। यह परीक्षण भारतीय रेल को आपूर्ति की जाने वाली पटरियों में उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करेगा।

गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट सेल, फाइनेंस, आरएसएम, आरसीएल और यूआरएम विभागों के अधिकारियों ने समन्वित और निरंतर प्रयास किए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अधिकारियों-कर्मचारियों के निधन के बाद आश्रित बच्चों का भी इलाज होगा SAIL अस्पताल में, SEFI की मांग पर आ रहा सर्कुलर
Next: BSP NEWS: 2007 की मंथली इंसेंटिव स्कीम में हो सुधार, इंटक बोला-बेस इंसेंटिव राशि में न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह की करें वृद्धि

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.