Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अधिकारियों-कर्मचारियों के निधन के बाद आश्रित बच्चों का भी इलाज होगा SAIL अस्पताल में, SEFI की मांग पर आ रहा सर्कुलर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों के निधन के बाद आश्रित बच्चों का भी इलाज होगा SAIL अस्पताल में, SEFI की मांग पर आ रहा सर्कुलर

Azmat ali 26/03/2026 (Last updated: 26/03/2026) 1 minute read
Dependent Children of Officers and Employees will also be Treated at SAIL Hospital a Circular is Coming on the Demand of SEFI

मेडिकल बोर्ड के रवैये पर भी उठा सवाल। आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित करने का आरोप। प्रावधान बदलने की मांग।

  • स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय को सेल प्रबंधन से मिला आश्वासन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के आश्रित बच्चों को लेकर अच्छी खबर है। कार्मिक के निधन के बाद अब उनके बच्चों का भी उपचार सेल के अस्पताल में हो सकेगा। इस बाबत सेल प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी होने की संभावना है। किसी दिन भी आदेश जारी किया जा सकता है।

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय को सेल प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है। सेल-सेफी की पहली मीटिंग में इस मामले को अजय कुमार पांडेय ने प्रमुखता से उठाया था। इस मांग को प्रबंधन ने प्रमुखता से लिया था, जिसका परिणाम यह है कि इसे स्वीकार करने का आदेश निर्गत किया जाएगा।

आदेश जारी होने के बाद कार्मिकों के छोटे बच्चों को सीधेतौर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। 25 साल की आयु तक सेल के किसी भी अस्पताल में उपचार किया जा सकेगा। इस तरह का प्रावधान सेल में न होने से कार्मिक के बच्चों का उपचार सेल के अस्पताल में नहीं होता है।

सेफी पदाधिकारियों की सेल चेयरमैन व डायरेक्टर पर्सनल के साथ हुई मीटिंग में एक और मांग उठाई गई है। आश्रित की नौकरी का मुद्दा उठाया गया। कैंसर, किडनी फेल होने पर आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान है, लेकिन मेडिकल बोर्ड की वजह से परिवार को लाभ नहीं मिल पाता है। पिछले दिनों बोकारो स्टील प्लांट के डिप्टी मैनेजर एके अवस्थी के मामले में परिवार को नुकसान हुआ। जब तक मेडिकल बोर्ड की टीम भेजने का निर्णय हुआ था, तबतक कार्मिक की मौत स्टेज 4 कैंसर से हो गई। आश्रित को नौकरी तक नहीं मिल सकती।

अधिकारी का स्वास्थ्य खराब होने पर सीएमसी वेल्लूर में रेफर किया गया। वहां जांच में पता चलता है कि गंभीर बीमारी है। जैसे-स्टेज 4 कैंसर। मेडिकल साइंस स्टेज 4 केंसर में बायोप्सी के लिए मना करता है। दूसरी तरफ मेडिकल बोर्ड बिना बायोप्सी के अनफिट घोषित नहीं करता है। इस तरह आश्रित को मिलने वाली सुविधा  यानी नौकरी नहीं मिल पाती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 4 लेबर कोड के खिलाफ 1 अप्रैल को बीएसपी कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर, यहां होगा संयुक्त यूनियन का जमावड़ा
Next: Bhilai Steel Plant: रेल पटरी के लिए नई तकनीक की शुरुआत, रेल वेल्ड जॉइंट की गुणवत्ता जांच पर रेलवे और RDSO और सख्त

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.