Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: 2007 की मंथली इंसेंटिव स्कीम में हो सुधार, इंटक बोला-बेस इंसेंटिव राशि में न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह की करें वृद्धि
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: 2007 की मंथली इंसेंटिव स्कीम में हो सुधार, इंटक बोला-बेस इंसेंटिव राशि में न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह की करें वृद्धि

Azmat ali 27/03/2026 1 minute read
BSP Demands Reform of 2007 Monthly incentive Scheme INTUC Says Increase Base Incentive Amount by a Minimum of 10,000 Per Month

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

  • श्रम उत्पादकता 2007 के 228 टन प्रति व्यक्ति से बढ़कर 830 टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष से अधिक

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों के इंसेंटिव को रिवाइज करने की मांग फिर की गई है। स्टील इम्प्लॉइज यूनियन (इंटक) के महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम प्रोडक्शन लिंक्ड मंथली इंसेंटिव स्कीम में संशोधन एवं वृद्धि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ) विकास चंद्र को सौंपा गया।

महासचिव संजय कुमार साहू ने प्रबंधन को अवगत कराया कि भिलाई इस्पात संयंत्र, सेल के प्रमुख इस्पात संयंत्रों में से एक है, जिसने देश के औद्योगिक विकास, रेलवे, रक्षा एवं अधोसंरचना निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। संयंत्र की इस प्रगति के पीछे कर्मचारियों की मेहनत, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करते हुए संयंत्र को लाभार्जन की दिशा में आगे बढ़ाया है। हाल के वर्षों में संयंत्र ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

फिनिश्ड स्टील उत्पादन 5.6 मिलियन टन से अधिक
कई विभागों द्वारा रिकॉर्ड मासिक एवं वार्षिक उत्पादन
श्रम उत्पादकता 2007 के 228 टन प्रति व्यक्ति से बढ़कर 830 टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष से अधिक
इसके बावजूद वर्तमान प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम में कर्मचारियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में…
एमपीपीआईएस में अधिकतम ₹1500
पीआईएस में ₹975
फिक्स इंसेंटिव में ₹19
अधिकतम S-11 को ₹2500 प्रतिमाह के लगभग मिलता है।

इंटक यूनियन ने मांग की है कि

बेस इंसेंटिव राशि में न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह की वृद्धि की जाए।
इंसेंटिव को मूल वेतन+महंगाई भत्ता से लिंक किया जाए।
उत्पादन लक्ष्य वास्तविक क्षमता (हॉट मेटल, क्रूड स्टील, सिलेबल स्टील) के आधार पर तय हो
सभी विभागों के कर्मचारियों को समान रूप से इंसेंटिव का लाभ मिले

यूनियन का कहना है कि इस संशोधन से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति आसान होगी, संयंत्र की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी तथा लाभार्जन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

महाप्रबंधक विकास चंद्रा ने आश्वस्त किया कि यूनियन की मांगों से उच्च प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा तथा शीघ्र ही इंसेंटिव स्कीम में संशोधन एवं सरलीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में पूरन वर्मा, सच्चिदानंद पांडे, गिरिराज देशमुख, सुरेश, श्याम कुमार, जितेंद्र सूर्यवंशी, रामजीत सिन्हा, शिव शंकर सिंह, विजय विश्वकर्मा, जयराम ध्रुव, रमन मूर्ति, सीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, ताम्रध्वज सिन्हा, राजकुमार, दीनानाथ सिंह, सार्वा, मलय कुमार बनर्जी, राजकुमार नायर, अनिल कुमार, आनंद खालरकर, डी. शंकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: रेल पटरी के लिए नई तकनीक की शुरुआत, रेल वेल्ड जॉइंट की गुणवत्ता जांच पर रेलवे और RDSO और सख्त
Next: SAIL NEWS: भिलाई इस्पात संयंत्र में Allowance, Perks-Benefits विकल्प की तारीख बढ़ाने की मांग

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.