Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

Azmat ali 24/06/2025 1 minute read
6 new foam tenders included in the fire department of Bhilai Steel Plant

पुराने 6 अग्निशमन वाहनों को सर्वे ऑफ कर हटाया गया है। इन नवीन फोम टेंडर्स को सम्मिलित किया गया है।

  • इन वाहनों के संचालन से संयंत्र की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली में उल्लेखनीय सुदृढ़ता आएगी और अग्नि आपदाओं से निपटने की तैयारियों को बल मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के अग्निशमन विभाग को सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई, जब संयंत्र के अग्निशमन बेड़े में 6 नवीन फोम टेंडर औपचारिक रूप से सम्मिलित किए गए। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने विधिवत पूजन-अर्चन कर इन अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों को 24 जून 2025 को अग्निशमन विभाग को समर्पित किया।

समारोह में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) विजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सर्विसेज़) तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सतपथी, एमएमआईपीएम एवं पीपी एंड ई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारीगण तथा अग्निशमन दल के सदस्यगण उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि संयंत्र के पुराने 6 अग्निशमन वाहनों को सर्वे ऑफ कर हटाया गया है तथा उनके स्थान पर इन नवीन फोम टेंडर्स को सम्मिलित किया गया है।

इस परियोजना की रूपरेखा एवं कार्यान्वयन में भिलाई अग्निशमन सेवा के प्रोजेक्ट ओनर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बी. के. महापात्र तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री संजय धवस की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

नवीन रूप से सम्मिलित ये 6 फोम टेंडर आधुनिक अग्निशमन व बचाव उपकरणों से लैस हैं तथा विभिन्न आपात स्थितियों में तेज़ी से कार्यवाही करने में सक्षम हैं। इन वाहनों के संचालन से संयंत्र की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली में उल्लेखनीय सुदृढ़ता आएगी और अग्नि आपदाओं से निपटने की तैयारियों को बल मिलेगा।

 

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा
Next: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.