Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026 1 minute read
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th

इंटक नेता रजत दीक्षित बोले-पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आते ही सेल डीएसपी प्रबंधन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रहा।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हर सेल के हर प्लांट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा की जाती है। लेकिन, इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बापू के सम्मान में सेल डीएसपी प्रबंधन की ओर से कोई आयोजन न होने पर कर्मचारी यूनियन हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन-इंटक भड़क गई है। डीआइसी, ईडी आदि अधिकारियों को पत्र सौंपकर 6 अक्टूबर को विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। काला बिल्ला लगाए और हाथों में काला झंडा लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

इंटक के संयुक्त सचिव रजत दीक्षित का कहना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आते ही सेल डीएसपी प्रबंधन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करना शुरू कर चुका है। इस बात को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। गांधी जयंती के अवसर पर एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें सीजीएम टाउनशिप को मेरे द्वारा बुलाया गया था। जबकि इस कार्यक्र में डीआइसी, ईडी स्तर के अधिकारी शामिल होते थे। इस बार कोई भी नहीं आया।

सभी को आमंत्रित किया गया था। हर साल गांधीजी की जयंती पर दुर्गापुर स्टील प्लांट के अधिकारियों द्वारा ए-ज़ोन स्टील क्लब में राष्ट्रपिता को सम्मान देने की प्रथा थी। मगर, इस साल गांधी जयंती पर डीएसपी प्रबंधन ने एक अलग भूमिका निभाई और राष्ट्र पिता की जयंती पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा भी नहीं किया। इस बाबत दुर्गापुर स्टील प्लांट प्रबंधन का पक्ष लेने के लिए जनसंपर्क विभाग से संपर्क किया गया। लेकिन, संपर्क नहीं हो सका। डीएसपी प्रबंधन का पक्ष आते ही समाचार अपडेट किया जाएगा।

इंटक का कहना है कि मंगलवार को अधिकारियों के इस घृणित व्यवहार के विरोध में गुस्सा प्रकट किया जाएगा। साजिश रचकर गांधी जयंती की पारंपरिक प्रथा को रोका गया है। इसके विरोध में दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक प्लांट ने के मुख्य प्रशासनिक भवन में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के सभी सदस्य तथा नेताओं को उस दिन के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होने का निवेदन किया गया है।

वहीं, एचएसडब्ल्यूयू/इंटक यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार 05/10/2026 को सुबह 10.00 बजे दुर्गापुर इस्पात अस्पताल में उचित उपचार और उचित सेवा की मांग के आधार पर अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। मरीजो को बेहतर सेवा के लिए कई सकारात्मक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Related Stories

Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.