Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट से ईडी संग 6 अधिकारी, 21 कर्मचारी रिटायर्ड, DIC Alok Verma ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से ईडी संग 6 अधिकारी, 21 कर्मचारी रिटायर्ड, DIC Alok Verma ने दी विदाई

Azmat ali 30/09/2025 1 minute read
6 Officers 21 Employees retire from Bokaro Steel Plant with ED DIC Alok Verma Bids Farewell

निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने सुरेश रंगानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और शुभकामनाएँ दी।

  • बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से सितम्बर 2025 माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन उपस्थित रहे. समारोह के आरम्भ में मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत किया।

सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी और प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी का संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: सिंटर प्लांट 2 ने मनाया उत्पादन का 30वां वर्षगांठ, कटा केक

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए। सितम्बर 2025 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 6 अधिशासी एवं 21अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL-SEFI बैठक स्थगित, PRP का बढ़ा इंतजार, अब 4 को ED इंटरव्यू, पात्र हैं 115 CGM

समारोह के अंत में आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट एवं अतिरिक्त प्रभार, बोकारो स्टील प्लांट, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी एवं अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी के द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: CO&CCD जोन में सीटू ने मजबूत किया संगठन, अब इन नेताओं को जिम्मेदारी

अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी, राउरकेला स्टील प्लांट एवं अतिरिक्त प्रभार, बोकारो स्टील प्लांट, अधिशासी निदेशक (एस आर यू) पीके रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, बीजीएच प्रभारी डॉ बीबी करुणामय सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने सुरेश रंगानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उपस्थित सभी ने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 12 महीने पहले खत्म हो चुकी मान्यता, यूनियन चुनाव में ढिलाई, CITU ने आवाज़ लगाई

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: CO&CCD जोन में सीटू ने मजबूत किया संगठन, अब इन नेताओं को जिम्मेदारी
Next: Job News: प्लेसमेंट कैंप 7 अक्टूबर को, Private Sector के 1022 पदों पर नौकरी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.