Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के 7 अधिकारी और 35 कर्मचारी एक साथ रिटायर, इधर-एकता दौड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के 7 अधिकारी और 35 कर्मचारी एक साथ रिटायर, इधर-एकता दौड़

31/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
7-officers-and-35-employees-of-Bokaro-Steel-Plant-retire-ekata-race-here
  • मानव संसाधन विकास विभाग के मुख्य ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीएसएल के कार्मिकों को विदाई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) –बीएसएल (BSL) के 7 अधिकारी और 35 कर्मचारी अक्टूबर 2023 में सेवानिवृत हो गए। इनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्मिकों के लिए 31 अक्टूबर को मानव संसाधन विकास विभाग (Human Resource Development Department) के मुख्य ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SBI Credit Card Fraud: KYC अपडेट करने के लिए बुलाया, बिन बताए क्रेडिट कार्ड का फॉर्म भरवा रहे, मचा बवाल

इस समारोह में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में मुख्य महाप्रबन्धक (संकार्य-सेवाएं) अनिल  कुमार  शामिल थे। समारोह के आरम्भ में सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी (Dr Nanda Priyadarshini) ने आगंतुकों का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के मर्चेंट मिल और BRM ने रचा नया कीर्तिमान, बधाई देने पहुंचे DIC

डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी। प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया।

 ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus:  10 यूनियनों ने BSP में लिया बड़ा फैसला, 1 से एक-एक विभागों में घेराबंदी

मुख्य महाप्रबंधक (संकार्य-सेवाएं) अनिल  कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

उन्होंने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किए। अक्टूबर 2023 माह में बीएसएल (BSL) से कुल 7  अधिशासी तथा 35 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : पत्नीजी को पता चलेगा Bhilai Steel Plant में आप कितना करते हैं काम, दहकता स्टील और ढलती रेल पटरी को देखा नज़दीक से

बीएसएल में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पूरे देश में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाई जाती है। इस मौके पर बीएसएल (BSL) द्वारा आज प्रातः राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Senior State Basketball Competition: भिलाई स्टील प्लांट के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, महिला-पुरुष टीम में ये शामिल

राष्ट्रीय एकता दौड़ के प्रारम्भ में अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी ने बीएसएल (BSL) के अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

गांधी चौक से इस्पात भवन (steel building) तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे बीएसएल (BSL) के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी ने फ्लैग-ऑफ किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डाक्टर करेंगे नेफ्रोलॉजी की फ्री जांच, आइए 31 अक्टूबर की शाम ओए भवन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह की श्रृंखला में राष्ट्रीय एकता दौड़ में बोकारो इस्पात नगर के स्कूल के बच्चे, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा बीएसएल (BSL) सतर्कता विभाग की टीम ने मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ अरुण कुमार के नेतृत्व में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai नगर निगम में 320 करोड़ की हेराफेरी, पांडेयजी ने खोला राज

सतर्कता जागरूकता पर इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन

31 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के सतर्कता विभाग के द्वारा अधिशासी निदेशक (संकार्य) के कांफ्रेंस रूम में मुख्य महा प्रबंधक और विभागाध्यक्ष के लिए सतर्कता जागरूकता पर एक इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : सेल वेज एग्रीमेंट: बीजेपी के सांसद और इस्पात मंत्री ने फेरा मुंह, कलप रहे सेल कर्मचारी, अब जेपी नड्‌डा-मोदी के दफ्तर पहुंची फाइल

इस कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महा प्रबंधक (सतर्कता) अरुण कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सतर्कता के दृष्टिकोण पर कुछ केस ब्रीफ के उदाहरण के साथ चर्चा किये. आज के कार्यक्रम में कुल 22 मुख्य महा प्रबंधक और विभागाध्यक्ष प्रतिभागी के रूप में शामिल थे।

 ये खबर भी पढ़ें : Breaking NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, भीषण आग से मचा कोहराम

अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी ने चर्चा के बाद कुछ  प्रभावी सुझाव दिए। कार्यक्रम का समापन नवनीत कुमार, उप महा प्रबंधक (सतर्कता) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : BJP के लिए गले की फांस बना BMS का चुनावी वादा, एरियर, 50 ग्राम सोना और ट्रांसफर पर BSP कर्मियों को साध रहे देवेंद्र यादव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक देवेंद्र यादव का चुनाव चिह्न हाथ, खुर्सीपार, छावनी में मिल रहा जनता का भरपूर साथ
Next: CG Elections 2023 Big News : स्क्रूटनी में 12 नामांकन निरस्त, कांग्रेस, भाजपा, आप का नाम

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.