Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant से सीजीएम संग 8 अधिकारी, 63 कर्मचारी रिटायर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant से सीजीएम संग 8 अधिकारी, 63 कर्मचारी रिटायर

Azmat ali 31/01/2026
8 officers 63 Employees Retire From Bokaro Steel Plant along with CGM

बोकारो स्टील प्लांट के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालिग्राम सिंह को डीआइसी प्रिय रंजन ने विदाई दी।

  • अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त तथा अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ बी बी करुणामय ने कर्मचारियों को विदाई दी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ बी बी करुणामय उपस्थित रहे।

समारोह के आरम्भ में मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत किया. सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अंतिम निपटान एवं मैत्री भवन से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कीं तथा प्रत्येक कर्मी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि अनुप कुमार दत्त तथा विशिष्ट अतिथि डॉ बी बी करुणामय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
उन्होंने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र एवं उपहार भी भेंट किए। जनवरी 2026 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 08 अधिशासी एवं 63 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं।

समारोह के अंत में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ बी बी करुणामय एवं अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी के द्वारा किया गया। बोकारो स्टील प्लांट के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालिग्राम सिंह के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी लोगों ने बोकारो स्टील प्लांट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल ने रिकॉर्ड उत्पादन कर रचा नया इतिहास
Next: MSME सुझाव समिति: बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कहा-सूक्ष्म उद्योगों के समग्र विकास के लिए एक अलग पॉलिसी की जरूरत

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.