Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: टाउनशिप के आवास, सड़क का जिम्मा संभालेगी NBCC India, डीआइसी की मौजूदगी में MOU साइन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: टाउनशिप के आवास, सड़क का जिम्मा संभालेगी NBCC India, डीआइसी की मौजूदगी में MOU साइन

12/09/2023 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-NBCC-India-will-take-charge-of-the-townships-housing-and-roads-MOU-signed-in-the-presence-of-DIC-3-1
  • बोकारो स्टील प्लांट ने एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। तीन वर्ष की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। महारत्न सेल (SAIL) की इकाई, बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) (बीएसएल) ने बोकारो टाउनशिप (Bokaro Township) और बीएसएल (BSL) के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस एवं कोलियरी डिवीजन की भावी  इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित परियोजनाओं के लिए कंसल्टेंसी  एवं  प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेवाओं के लिए एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है। तीन वर्ष की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: बोनस, वेज एग्रीमेंट, एरियर को लेकर Durgapur Steel Plant के कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए को घेरा, जमकर नारेबाजी

दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) के निदेशक प्रभारी, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी बीएसएल (BSL) अतनु भौमिक की उपस्थिति में साइन किया गया। इस अवसर पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक तथा एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से  सीजीएम (इंजीनियरिंग) प्रवीण डोइफोडे, डीजीएम (इंजीनियरिंग) श्री एसके सिन्हा और डीजीएम (फ़ाइनेंस) विनय शंकर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में टाटा, वेदांता, रेल इंफ्रा, पेरनाड की टीमों का जमावड़ा, ये निकला रिजल्ट

इस समझौता ज्ञापन के तहत, एनबीसीसी बीएसएल टाउनशिप (NBCC BSL Township) के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करेगा और टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत और रखरखाव सेवाएं प्रदान करेगा। टाउनशिप में क्वार्टरों में रोजमर्रा के सभी सिविल मेंटेनेंस कार्य, नए आवंटित क्वार्टरों का कम्पोजिट मेंटेनेंस, टाउनशिप में गैर-आवासीय भवनों के सिविल रखरखाव संबंधी कार्य, टाउनशिप में सड़कों का रखरखाव और मरम्मत तथा अन्य संबंधित कार्य अब एनबीसीसी द्वारा किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में टाटा, वेदांता, रेल इंफ्रा, पेरनाड की टीमों का जमावड़ा, ये निकला रिजल्ट

इसके अलावा, एनबीसीसी द्वारा टाउनशिप के क्वार्टरों में क्रिटिकल रिपेयर के कार्यों की आवश्यकता का भी आकलन किया जाएगा, जिसमें ऐसे आवासीय भवन जिन्हें निवास के लिए अनुपयुक्त माना जा सकता है, भी शामिल है। इस समझौता ज्ञापन के सम्पन्न हो जाने से एनबीसीसी का सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में विशेषज्ञता का लाभ बीएसएल को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: स्वच्छता दीदी का मानदेय बढ़ा, भूपेश बघेल सरकार ने दिया 79.76 करोड़

उल्लेखनीय है कि एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड (NBCC India Limited) एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है, जो अपनी क्षमताओं, नवीन दृष्टिकोण, गुणवत्ता के उच्चतम मानक के पालन, समय पर डिलीवरी और एक समर्पित कार्यबल के कारण निर्माण क्षेत्र में अग्रणी के रूप में जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: युवा प्रबंधकों का कमाल, 17.83 करोड़ करोड़ की कराई बचत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG जनसंपर्क विभाग में 5 अधिकारी संयुक्त संचालक और 14 अधिकारी उप संचालक के पद पर प्रमोट
Next: समय से पहले स्टील मेटल, इंजीनियरिंग फेडरेशन का चुनाव, त्यागी, राजेंद्र सिंह और संजय वढ़ावकर के हाथ सत्ता, हरभजन सिद्धू ने दिया-वोट पर चोट का नारा

Related Stories

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.