Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India News: 3 दिवसीय हड़ताल की चेतावनी पर मंत्रालय हरकत में, NCWA-XI से जुड़ा मामला डीपीई को भेजा
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India News: 3 दिवसीय हड़ताल की चेतावनी पर मंत्रालय हरकत में, NCWA-XI से जुड़ा मामला डीपीई को भेजा

19/09/2023 1 minute read
Coal-India-News-Ministry-takes-action-on-warning-of-3-day-strike-case-related-to-NCWA-XI-sent-to-DPE
  • पांच श्रमिक यूनियनों ने 5 से 7 अक्टूबर तक हड़ताल का नोटिस थमा दिया है। इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कोल इंडिया (Coal India) के कामगारों के लिए यह खबर खास है। नए वेज एग्रीमेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंत्रालय हरकत में आ गया है। पांच श्रमिक यूनियनों ने 5 से 7 अक्टूबर तक हड़ताल का नोटिस थमा दिया है। इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिनों तक कोयला उत्पादन ठप कर दिया जाएगा। इस बीच मंगलवार को इस्पात मंत्रालय (Ispat Ministry) ने NCWA-XI से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना कागारों के साथ साझा किया। कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) ने विषय को डीपीई के पास भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में 6 करोड़ 90 लाख की गारमेंट फैक्ट्री की कमान महिलाओं के हाथ, सीएम बघेल ने दिखाई झंडी

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष दायर याचिका मामले का संदर्भ लेने का निर्देश दिया गया है। कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) को प्रतिवादी संख्या 1, डीपीई को प्रतिवादी संख्या के रूप में रखा गया है।  कोल इंडिया प्रतिवादी संख्या 3 के रूप में और निदेशक (पी), कोल इंडिया (Coal India) प्रतिवादी संख्या 4 के रूप में हैं। तत्काल रिट याचिका के माध्यम से याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि हाल ही में लागू एनसीडब्ल्यूए-XI खंड (iv) और (v) का उल्लंघन है।

ये खबर भी पढ़ें: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार

डीपीई दिशानिर्देश 24.11.2017 का उल्लंघन किया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है 24.11.2017 के ओएम के अनुसार, कर्मचारियों का वेतनमान अधिकारियों से अधिक नहीं हो सकता है। कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) (प्रतिवादी संख्या 3 और 4) ने यहां प्रतिवादी (कोयला मंत्रालय) को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है, जिसके कारण मंत्रालय द्वारा एनसीडब्ल्यूए XI की पुष्टि की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय (High Court) द्वारा 29.08.2023 को की गई। न्यायालय (Court) ने आदेश सुरक्षित रख लिया और इसे 08.09.2023 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।  उच्च न्यायालय (High Court) ने याचिका स्वीकार कर ली है और कोयला मंत्रालय की 22.6.2023 की मंजूरी रद्द कर दी गई है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, निर्णय लेने के लिए मामला डीपीई को भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SBI से रिटायर भिलाई के लेखक शरद की कहानी पर बनी फिल्म धूम मचा रही ओटीटी पर
Next: Bhilai Stell Plant के कार्मिकों को मिला क्रेडिट सोसाइटी में जमा पूंजी का चेक, पढ़िए नाम

Related Stories

SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Two officers suspended following a workers death at Bhilai Steel Plant1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर 2 अधिकारी सस्पेंड

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
Swasti Singh, Daughter of a Rourkela Steel Plant Employee to Represent India at the Asian Game
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: कर्मचारी की बेटी स्वस्ति सिंह एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पढ़ें

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Two officers suspended following a workers death at Bhilai Steel Plant1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर 2 अधिकारी सस्पेंड

Azmat ali 22/09/2026
bsp-accident-contractors-are-sending-workers-to-their-deaths-after-just-two-days-of-training-bhilai-employees-union-visits-the-accident-site
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: 2 दिन की ट्रेनिंग देकर ठेकेदार मजदूरों को झोंक रहे मौत के मुंह में, भिलाई कर्मचारी यूनियन पहुंचा घटनास्थल पर

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.