Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SBI से रिटायर भिलाई के लेखक शरद की कहानी पर बनी फिल्म धूम मचा रही ओटीटी पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

SBI से रिटायर भिलाई के लेखक शरद की कहानी पर बनी फिल्म धूम मचा रही ओटीटी पर

19/09/2023 1 minute read
A-film-based-on-the-story-of-Bhilai-writer-Sharad-retired-from-SBI-is-making-waves-on-OTT-1
  •  शरद कोकास ने बताया कि उनकी कहानी ‘काउंटर के पीछे मुस्कुराता चेहरा’ का पाठ उत्तराखंड की साहित्यकार स्मिता कर्नाटक ने किया था और उसका ऑडियो भी रिलीज हुआ था 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। टि्वनसिटी के चर्चित कवि व लेखक शरद कोकास की कहानी ‘काउंटर के पीछे मुस्कुराता चेहरा‘ पर बनी फिल्म ‘पासबुक (Passbook)’ एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर धूम मचा रही हैं। एसबीआई से रिटायर शरद मध्य प्रदेश के बैतुल के मूल निवासी हैं। एसबीआई भिलाई में ही नौकरी की और यहीं से रिटायर हुए। अब भिलाई में ही बस गए हैं। लेकिन, लेखनी का सिलसिला जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा

शरद बताते हैं कि यह उन दिनों की कहानी है जब बैंक इंटरनेट से नहीं जुड़े थे और एमटी (MT) यानी मेल ट्रांसफर (Mail Transfer) से पैसे भेजे जाते थे। फिल्म में एक जरूरतमंद युवक के खाते में आए पैसे के कथानक के इर्द-गिर्द प्रेमकथा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन मोदीमय, कटा केक, मना जश्न, एमपी के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे…

शरद कोकास ने बताया कि उनकी कहानी ‘काउंटर के पीछे मुस्कुराता चेहरा‘ का पाठ उत्तराखंड की साहित्यकार स्मिता कर्नाटक ने किया था और उसका ऑडियो भी रिलीज हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: ग्रेच्युटी की सीमा अब 5 लाख, टर्म इंश्योरेंस कवर 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख

स्मिता का बेटा कार्तिक कर्नाटक एक सिनेमैटोग्राफर है और उसने यह कहानी अपने फिल्म निर्माण से संबंधित मित्रों को बताई और उन्होंने इस कहानी पर फिल्म बनाने का विचार किया। शरद कहते हैं अपनी कहानी पर फिल्म बनने से वह बेहद खुश हैं।

ये खबर भी पढ़ें: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार

शरद ने बताया कि यहां गांव के एक युवक सौरभ की कहानी है। इस फिल्म का अंत आपको आश्चर्य और करुणा से भर देगा। शायद एक अनुत्तरित प्रश्न का उत्तर आप दे सकें कि सौरभ के खाते में पैसा कहां से आया? इस फिल्म के निर्देशक विकास ठाकुर, निर्माता वी एंड के फिल्मस हैं। नायक सौरभ की भूमिका में प्रतीक श्रीवास्तव और नायिका गौरी शर्मा की भूमिका में नायरा हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

वहीं, फिल्म के  सिनेमेटोग्राफर कार्तिकेय स्मिता कर्नाटक, एडिटर- विकास ठाकुर, सह कलाकारों में राजन त्रिपाठी, सुधांशु राणा, सहायक निर्देशक भारद्वाज महिदा और प्रकाश प्रधान, पोस्टर एंड वीएफएक्स आरबीआर फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट, क्रिएटिव डायरेक्टर प्रमोद कंडेल, आर्ट डायरेक्टर प्रकाश प्रधान और नेरेशन स्मिता कर्नाटक का है।

ये खबर भी पढ़ें: खुर्सीपार हत्या कांड: एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम, जमकर हंगामा, पुलिस के आगे फेंकी चूड़ियां

किसान के बेटे की कहानी है ‘पासबुक’

शरद कोकास ने बताया कि फिल्म में गांव का एक किसान का बेटा शहर में कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए आता है और एक किराए की खोली में रहता है और ढाबे में खाना खाता है। उसके पिता एम टी यानी मेल ट्रांसफर के माध्यम से उसे बैंक में पैसा भेजते हैं। उसके पास जब पैसा खत्म हो जाता है और उधार बढ़ जाता है तो वह बैंक जाकर पता करता है कि उसका एक हज़ार रुपये का मेल ट्रांसफर आया या नहीं।

कई बार बैंक जाने के बावजूद बैंक में काम करने वाली लड़की बताती है कि नहीं उसका पैसा नहीं आया है। इस बीच मकान मालिक और ढाबे के मालिक द्वारा उसे दुत्कारे जाने की दृश्य भी है उसके मन में आत्महत्या का ख्याल भी आता है। वह लड़की उसे लड़के के प्रति आकर्षित होने लगती है।

ये खबर भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में 6 करोड़ 90 लाख की गारमेंट फैक्ट्री की कमान महिलाओं के हाथ, सीएम बघेल ने दिखाई झंडी

दोनों के बीच संवेदना से भरे संवाद फिल्म में है। लेकिन वह लड़की बताती है कि उसका पैसा आ गया और उसे 1000 उसके खाते से निकाल कर दे देती है। इतने में उसके पिता का पत्र उसे मिलता है कि इस बार फसल नहीं बिकी है इसलिए वह पैसा नहीं भेज पाया है।

वह सोचता रह जाता है कि जब उसके पिता ने पैसा भेजा ही नहीं है तो उसके खाते में पैसा किसने जमा किया होगा? उस लड़की के मन में इस युवा के प्रति प्रेम का अंकुर उगता है। करुणा और संवेदना से भरे हुए प्रेम के सुंदर दृश्य फिल्म में है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक भिलाई में बढ़ी गुटबाजी, अब देख लेने की बारी, पढ़िए टाउनशिप व रेल मिल का विवाद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चिटफंड कंपनी यश ड्रीम की प्रॉपर्टी नीलाम, निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि
Next: Coal India News: 3 दिवसीय हड़ताल की चेतावनी पर मंत्रालय हरकत में, NCWA-XI से जुड़ा मामला डीपीई को भेजा

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.