Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Assembly Election-2023: दुर्ग जिले में बढ़े 39 हजार 364 वोटर, पढ़िए किस सीट पर कितने मतदाता
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Assembly Election-2023: दुर्ग जिले में बढ़े 39 हजार 364 वोटर, पढ़िए किस सीट पर कितने मतदाता

04/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Assembly-Election-2023-39-thousand-364-voters-increased-in-Durg-district-read-how-many-voters-on-which-seat
  • 11 सितंबर 2023 तक की स्थिति में जिले में कुल मतदाता 13 लाख 91 हजार 986 से बढ़कर 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता हो गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने वाला है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश और राजनीतिक दलों की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Railway News: लोकल और एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनें 14 अक्टूबर तक कैंसिल

भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Production-Productivity Meeting 2023: संजीवा रेड्‌डी, रमेंद्र कुमार के बगैर 23 NJCS नेता भिड़ेंगे बोनस-एरियर पर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने बताया कि 02 अगस्त 2023 से 11 सितंबर 2023 तक मतदाता केंद्रों में दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया गया है। 11 सितंबर 2023 तक की स्थिति में जिले में कुल मतदाता 13 लाख 91 हजार 986 से बढ़कर 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता हो गए हैं।
इस तरह से कुल 39 हजार 364 नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ हैं। इनमें 17 हजार 173 पुरूष मतदाता एवं 22 हजार 189 महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोडे़ गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Road Accident: दुर्ग की सहायक जेल अधीक्षक और जज के बेटे की गाड़ी भिलाई के मेयर नीरज पाल की कार से टकराई, एफआइआर दर्ज

62 पाटन में कुल 4080 नए मतदाता जुड़े हैं, इनमें 1831 पुरुष एवं 2249 महिला मतदाता का नाम शामिल हुए है। इसी प्रकार दुर्ग ग्रामीण में 5 हजार 91 नए मतदाता का नाम जोड़े गए हैं, इनमें 2 हजार 104 पुरुष एवं 2 हजार 988 महिला मतदाता का नाम शामिल है। दुर्ग शहर में कुल 7 हजार 969 नए मतदाता का नाम जोड़े गए हैं, जिसमें 3 हजार 493 पुरुष एवं 4 हजार 476 महिला मतदाता शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: कर्मचारियों का 50% हाउस टैक्स छूट मामला पहुंचा श्रम मंत्रालय, ट्रिब्यूनल में सुनवाई या केस होगा खारिज

भिलाई नगर में 4 हजार 514 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, इसमें 1 हजार 839 पुरूष एवं 2 हजार 673 महिला मतदाता का नाम जोड़ा गया है। वैशाली नगर में कुल 7 हजार 294 मतदाताओं के नाम जोड़े गये है, जिसमें 3 हजार 164 पुरुष एवं 4 हजार 124 महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Update: JSW, Tata Steel, Coal India और Steel Authority Of India के गिर रहे शेयर भाव, लाखों कमाई का उठाइए फायदा

अहिवारा में कुल 7 हजार 185 नये मतदाता जोड़े गए है, जिसमें 3 हजार 157 पुरुष एवं 4 हजार 30 महिला मतदाता का नाम शामिल है। साजा (आंशिक) में कुल 2 हजार 527 मतदाताओं के नाम जोड़े गये है,  जिसमें 1 हजार 244 पुरुष एवं 1 हजार 284 महिला मतदाता का नाम जोड़ा गया है। बेमेतरा (आंशिक) में भी 704 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, जिनमें 341 पुरुष एवं 363 महिलाएं शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: पीएम मोदी का बस्तर दौरा: रायपुर से ताड़ोकी तक चलेगी कल से ट्रेन, रेलवे की ये मिलेगी सौगात

बता दें कि वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन में मतदान केंद्रों की संख्या 246 है। इसी प्रकार दुर्ग (ग्रामीण) में 227, दुर्ग (शहरी) में 215, भिलाई नगर में 167, वैशाली नगर में 242, अहिवारा में 259, साजा (आंशिक) में 101 एवं बेमेतरा (आंशिक) में 22 मतदान केंद्र है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रमन सरकार की तुलना में भूपेश शासन में महिला अपराधों में 40% और नक्सल वारदातों में 52% की कमी

इस प्रकार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1479 है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले में 3362 बीयू, 2032 सीयू, 2216 वीवीपीएटी उपलब्ध है।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं तथा मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नं. 1950 में संपर्क कर सकते है।

ये खबर भी पढ़ें: NEET-JEE Fee Coaching: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना, अब फ्री में नीट और जेईई की पढ़ाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Vidhan Sabha Chunav 2023: लगने जा रही आचार संहिता, वेबसाइट से नेताजी की फोटो हटाने का आदेश
Next: बोकारो स्टील प्लांट में अब भाई साहब नेटवर्क लगेगा… BSNL का

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.