Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026 (Last updated: 16/09/2026) 1 minute read
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में शाम 6 बजे से 'डिप्लोमा इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2026' में डिप्लोमा होल्डर शामिल होंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई द्वारा भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर बुधवार शाम को बड़ा कार्यक्रम है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में शाम 6 बजे से ‘डिप्लोमा इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2026’ है।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पवन कुमार (कार्यपालक निदेशक-मानव संसाधन), विशिष्ट अतिथि: राकेश कुमार (कार्यपालक निदेशक-वर्क्स), विशेष अतिथि बीके बेहेरा (मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी-एम एंड यू), योगेश शास्त्री (मुख्य महाप्रबंधक-बीआरएम-एमडब्ल्यूआरएम), शेख जाकिर (मुख्य महाप्रबंधक-पीबीएस), एनके बंछोर (अध्यक्ष-सेफी) आदि मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

इस वर्ष कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य संयंत्र में दिन-रात लगन से कार्य करने वाले ऐसे डिप्लोमा इंजीनियरों को पहचान और मंच देना है, जिन्हें उत्कृष्ट कार्य के बावजूद अब तक उचित पहचान नहीं मिल सकी थी। इसके साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय व संयंत्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में परचम लहराने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

संयंत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले समर्पित डिप्लोमा इंजीनियर्स गुमनाम नायक का विशेष अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा। क्वालिटी सर्कल एवं सेफ्टी सर्कल: गुणवत्ता व सुरक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 3 (टॉप 3) टीमें और एआई डिजिटल ट्रॉफी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल नवाचार तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग में अव्वल आने वाली शीर्ष 3 (टॉप 3) टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी सम्मानित किए जाएंगे। सीआईआई के राष्ट्रीय मंच पर विजेता बनकर भिलाई का नाम रोशन करने वाली डिप्लोमा इंजीनियर्स की विशेष टीम का सम्मान होगा। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सभी सदस्यों को वार्षिक उपहार का वितरण किया जाएगा। समारोह के समापन के पश्चात सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई के पदाधिकारियों ने सभी सदस्य इंजीनियर साथियों से अपील की है कि वे इस गरिमामयी आयोजन में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.