Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Wildlife Conservation Week 2023: मैत्रीबाग में शेर की दहाड़ और दिखा बच्चों का प्यार, BSP ने दिया उपहार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Wildlife Conservation Week 2023: मैत्रीबाग में शेर की दहाड़ और दिखा बच्चों का प्यार, BSP ने दिया उपहार

15/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Wildlife-Conservation-Week-2023-Lions-roar-in-Maitribagh-and-childrens-love-shown-BSP-gave-gift

बच्चों में वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग एवं नगर सेवाएं विभाग द्वारा मैत्रीबाग में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इसका समापन समारोह मैत्रीबाग के मोमबत्ती गार्डन में संपन्न हुआ। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह समापन समारोह मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात सयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में जिला वन अधिकारी चंद्रशेखर परदेसी, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं और निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व) जेवाए सपकाले, एसडीएम डीएन सिंह, महाप्रबंधक प्रभारी वीके शर्मा मंचासीन थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कुमार ने इस अवसर अपने संबोधन में कहा कि वन्यजीव संरक्षण हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। ये पृथ्वी जितना हम मनुष्यों का है उतना ही अन्य जीवों का है। हमें निरंतर उनके संरक्षण और संवर्धन का कार्य करते रहना है, क्योंकि जीव श्रृंखला में सभी एक दूसरे से जुड़े हुए एवं निर्भर हैं। इनके बीच बैलेंस होना जरूरी है।

इस अवसर पर जिला वन अधिकारी चंद्रशेखर परदेसी ने भी समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों के माध्यम से जनजागृति लाने की सराहना की। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में विजेता स्कूली बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं के निर्णायकों, मैत्रीबाग की टीम और वन विभाग के सहयोगी साथियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग) जेवाए सपकाले ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किए जा रहे प्रकृति संरक्षण और जनजागृति के कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा) जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (उद्योनिकी) डॉ. एनके जैन ने किया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 01 से 07 अक्टूबर देश के सभी चिड़ियाघरों में सेंट्रल जू अथारिटी मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरन्मेंट के दिशा निर्देश में मनाया गया है।

इसके अंतर्गत लोगों और बच्चों में वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसमें वन्य प्राणियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिनके विजेताओं को वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष मैत्री बाग चिड़ियाघर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केके ठाकुर, उप महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ एनके जैन, सहायक महाप्रबंधक केके साहू, संयंत्र की शालाओं के प्राचार्य, शिक्षक समेत वन विभाग के अधिकारी और भारी संख्या में बच्चे एवं पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागी एवं भिलाई इस्पात सयंत्र के नगर सेवा विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं वन विभाग के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023 : डॉ.रमन के नामांकन में शामिल होंगे अमित शाह, बस्तर आ रहे योगी आदित्यनाथ
Next: 45 हजार से ज्यादा सेल बोनस और सस्पेंड श्रमिक नेताओं की बहाली को लेकर बोकारो से आ रही ये खबर

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.