Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus Dispute: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी प्लांट में एक साथ हड़ताल के लिए हो रही वोटिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Dispute: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी प्लांट में एक साथ हड़ताल के लिए हो रही वोटिंग

18/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-Dispute-Voting-for-strike-taking-place-simultaneously-in-all-the-plants-of-Steel-Authority-of-India
  • बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की ओर से फेसबुक पेज पर सर्वे कराया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के कर्मचारियों का बकाया 39 माह का एरियर और बोनस विवाद अब नया मोड़ ले रहा है। हड़ताल के पक्ष में कर्मचारयों के बीच वोटिंग कराई जा रही है। बकायदा सोशल मीडिया पर वोटिंग हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : सेल बोनस: रेगुलर कर्मियों को 23 हजार और ट्रेनी को 18063 रुपए बोनस, पढ़िए क्या-क्या हुआ…

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की ओर से फेसबुक पेज पर सर्वे कराया जा रहा है। आधिकारिक पेज पर सवाल किया गया है कि, क्या सभी यूनियनों को सभी यूनिट में हड़ताल की नोटिस देनी चाहिए? बोनस मीटिंग विफल होने के बाद से शुरू किए गए सर्वे में कर्मचारी वोटिंग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : निलंबन, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, AWA पर बड़ी खबर, SAIL में आंदोलन तेज करने Durgapur में जुटेंगे NJCS नेता

पक्ष और विपक्ष में कर्मचारी अपना मत रख रहे हैं। बुधवार शाम 4 बजे तक 577 लोगों ने हिस्सा ले लिया था। 567 लोग हड़ताल के पक्ष में दिखे। जबकि महज 9 कर्मचारी हड़ताल की नोटिस के विरोध रहे। एक व्यक्ति किसी पाले में नहीं रहा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस: NJCS नेताओं को दिल्ली में रुकने से मना, दोबारा नहीं होगी मीटिंग, प्रबंधन का आखिरी ऑफर 23 हजार, खाते में आ सकता है एडवांस

वहीं, सोशल मीडिया पर कर्मचारियों का एक वर्ग एनजेसीएस और प्रबंधन पर गुस्सा उतारते दिखा। बोकारो के रितेश ने लिखा-इतनी बेइज़्ज़ती होने के बाद भी अगर ये लोग हड़ताल के नोटिस नहीं देते तो फिर से इस रोष की वजह से कुछ लोग सस्पेंड होंगे, क्योंकि जब शोषण हद से ज़्यादा बढ़ जाता है तो आक्रोश होना स्वाभाविक हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट ने पूजा पंडाल समितियों से कहा-कटिमारी न करें, कनेक्शन लें, हादसे से बचें

एरियर में धोखा, नाइट एलाउंस में धोखा, बोनस में धोखा, क्या करें कर्मचारी, जो भाग्यविधाता हैं। वही, सबसे बड़ा दुश्मन हैं। अब तो बस ऐसा लगता है, जैसे मानसिक विकलांगता का शिकार हैं NJCS यूनियन और यहां के कर्मचारी।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Rourkela Steel Plant ने उत्पादन बढ़ाने जापानी कंपनी से किया MoU साइन

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरि ओम ने लिखा-श्रृष्टि के रचियता द्वारा अपनी सर्वोत्तम कृति में मनुष्य की रचना की थी,जिसके अंदर संवेदनशीलता है, जो अपने साथ-साथ श्रृष्टि पर रहने वाले सभी प्राणियों का भी चिंता करेगी,परंतु आज ठीक इसके विपरीत हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus मीटिंग ताजा खबर: कर्मचारियों के बोनस पर फैसला मुश्किल, अब आया ये अपडेट

आज सभी लोग सिर्फ बोनस न मिलने से बहुत आक्रोशित हो गए है। अपने-अपने स्तर से सभी आक्रोश प्रदर्शित कर रहे है। आप सोचें कि आज ऐसी परिस्थिति के लिए कौन जिम्मेवार है? क्या हम सभी ने अपने एनजेसीएस नेताओं से बोनस पूर्व इस विषय पर चर्चा किया?

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus Meeting LIVE: सेल प्रबंधन ने कहा-कर्मचारियों को देंगे 22579 रुपए बोनस

आज से लगभग 02 वर्ष पहले ऐतिहासिक हड़ताल सेल स्तरीय हुई थी। परिणामस्वरूप निलंबन का दौर प्रारंभ हुआ। इंक्रीमेंट कटौती की गई।  प्रत्क्ष्य रूप से पेट पर प्रहार हुआ।

 ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus Meeting Update 2023: मैनेजमेंट का प्रेजेंटेशन बीच में रुका, 2 नेताओं का निलंबन वापस लेने और 40500 से ज्यादा बोनस पर सब अड़े

2500 km दूर स्थानांतरण हुआ। एक जागृति लाने वाले कर्मचारी हम सब के प्रिय आर सोनू का,उसके बाद भिलाई के साथियों को स्थानांतरित किया गया। एफआईआर जैसे घिनौने कृत्य किए गए। 4-5 इंक्रीमेंट काटा गया।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: कांग्रेस के 30-40 प्रत्याशियों का नाम आज होगा तय, कटेगा विधायकों का टिकट,  CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सिंहदेव दिल्ली जाने से पहले बोल गए ये…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP की तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम, दुर्ग संभाग की पंडरिया सीट से भावना बोहरा बनीं प्रत्याशी
Next: डीए 4% बढ़ा, 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.