Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • International Women’s Day 2026: भिलाई स्टील प्लांट की महिला अफसरों ने भरी स्टील वूमेन रन में रफ्तार, फिटनेस को धार, मिला पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

International Women’s Day 2026: भिलाई स्टील प्लांट की महिला अफसरों ने भरी स्टील वूमेन रन में रफ्तार, फिटनेस को धार, मिला पुरस्कार

Azmat ali 08/03/2026 (Last updated: 08/03/2026) 1 minute read
international-womens-day-2026-women-officers-of-bhilai-steel-plant-speed-up-the-steel-women-run

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में पहले जुम्बा, फिर स्टील वूमेन रन 2026 का हिस्सा बनीं महिला अधिकारी।

  • बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्र, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने यादगार इवेंट बनाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 एक बार फिर खुशियों और मस्ती का सैलाब लेकर आया। हर साल की तरह अबकी बार भी महिलाओं का जोश हाई दिखा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट की महिला अधिकारी स्टील वूमेन रन 2026 का हिस्सा बनीं। करीब 2 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। चेहरे पर मुस्कान और नजरों के सामने मंजिल पर सबसे पहले पहुंचने का जज्बा दिखा।

 संडे की सुबह बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने बीएसपी की महिला अधिकारियों के लिए प्रगति भवन पर खास इंतजाम किया। रविवार सुबह 6 बजे से ही महिला अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हाजिरी दर्ज हो रही थी। महिलाओं का जोश देखकर यही लग रहा था कि संडे को पूरी तरह से फनडे बनाने के मूड में घर से निकली हैं। दौड़ का हिस्सा बनने से पहले म्यूजिक की थाप पर जमकर जुम्बा किया।

सुबह 7 बजे के बाद महिला अधिकारियों ने स्वास्थ्य हित के लिए जुम्बा किया। इसके बाद स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, ओए महासचिव अंकुर मिश्र और कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने झंडी दिखाकर स्टील वूमेन रन 2026 का आगाज किया। महिला अधिकारियों की दौड़ प्रगति भवन सिविक सेंटर से शुरू हुई, जो पोस्ट आफिस सिविक सेंटर, मिराज सिनेमा होते हुए वापस प्रगति भवन में समाप्त हुई। दौड़ तो एक बहाना था, मकसद महिला अधिकारियों को एक साथ एक मंच पर लाना था। इस सोच में बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन सफल भी होता नजर आया।

महिला अधिकारियों की दौड़ के बाद ओए प्रगति भवन के सभागार महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “स्टील वूमेन रन 2026” में भिलाई इस्पात संयंत्र की सभी महिला अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

गाना, खेल और मस्ती

दौड़ के बाद थकान मिटाने का पूरा इंतजाम रहा। नाश्ता कराया गया। इसके बाद मस्ती की पाठशाला लगी। सेल्फी प्वाइं पर अपने अंदाज की झलक दिखाने के बाद म्यूजिक की महफिल सजी। कई तरह के गेम्स हुए। गानों की धुन ने सबको रोमांचित किया।

जुम्बा, दौड़, चेकअप के बाद पेट-पूजा 

बीएसपी ओए की तरफ से महिला अधिकारियों के लिए खास इंतजाम किए गए। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद जुम्बा में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पसीने से तर-बतर होने के बाद महिलाओं ने दो किलोमीटर की दौड़ लगाई। वापस लौटने पर हांफती महिलाओं ने मेडिकल चेकअप का सहारा लिया। कोई वजन करता दिखा तो किसी ने बीपी चेक कराया। सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मेडिकल टीम की सुविधा का लाभ उठाया गया।

एनके बंछोर ने शुरू कराई थी यह मुहिम

भिलाई इस्पात संयंत्र में 225 से अधिक महिला अधिकारी कार्यरत हैं, जिनके साथ महिला दिवस के अवसर को एक आयोजन के रूप में मनाने की परम्परा तीन वर्ष पूर्व सेफी चेयरमेन एवं बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर के पहल एवं नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की परम्परा की शुरूआत की गई थी।

महिलाओं के नेतृत्व एवं उपलब्धियों का उत्सव

ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि संयंत्र में महिला अधिकारियों का नेतृत्व समय के साथ उभरा है। आज लगभग सभी क्षेत्रों में महिला अधिकारियों ने अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाया है। आज की महिलाओं के नेतृत्व एवं उपलब्धियों का उत्सव आफिसर्स एसोसिएशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को “स्टील वूमेन रन 2026” के रूप में बना रहा है।

उम्मीद थी कि ज्यादा से ज्यादा महिला अधिकारी हिस्सा लेंगी, वैसा ही हुआ। ओए-बीएसपी के कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने इस अवसर पर सभी महिला अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर धन्यवाद किया।

ओए के ये पदाधिकारी रहे मौजूद 

अध्यक्ष एनके बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्र, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नॉमिनी अखिलेश मिश्र, रेमी थामस, संतोष सिंह, जोनल प्रतिनिधि रोहित हरित, सुष्मिता पाटला, रोहित सांगवान, मिलिंद बंसोड, पूर्व महासचिव परविंदर सिंह, विनीत वर्मा, पी. अन्नू, हरमोहन लाल सोनवानी, एमए शरीफ, निमीश कुमार गुप्ता, प्रह्लाद मौर्या, श्रवण कुमार शुक्ला, सुरेश चंद्र साहू आदि मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट में निर्णयों की ताकत बनीं महिलाएं, प्लानिंग से प्रोडक्शन तक अहम भूमिका
Next: Steel Women Run 2026: दो किलोमीटर तक दौड़ीं बीएसपी की महिला अफसर, पढ़ें विजेताओं के नाम

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.